शिमला नगर निगम के चुनावी सेमिफाइनल के लिए राजनीतिक टीमें अपनी अपनी रणनीति तैयार कर चुके हैं। इसी कड़ी में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शिमला नगर निगम चुनावों के लिये समन्वय समिति के साथ-साथ रणनीति और कैम्पेन कमेटियों का गठन कर दिया है।
चुनाव समन्वय समिति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय दत्त, तेजेंद्र पाल सिंह, अनिरुद्ध सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू, पूर्व विधायक हर्ष महाजन, कांग्रेस उपाध्यक्ष विधायक नंद लाल, राजेंद्र राणा, कांग्रेस महासचिव विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, विक्रमादित्य सिंह, मोहन लाल ब्राक्टा, विधायक रोहित ठाकुर, पूर्व विधायक आदर्श सूद, हरभजन सिंह भज्जी और प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव रजनीश किमटा को शामिल किया गया है।
स्ट्रेटेजी कमेटी में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत छाजटा, शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, महासचिव महेश्वर चौहान, प्रभारी शिमला शहरी हरिकृष्ण हिमराल, हरीश जनारथा, अरूण शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी, कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर, एनएसयूआई अध्यक्ष छतर ठाकुर, कांग्रेस सचिव अमित नंदा, इंद्रजीत सिंह, धर्मपाल ठाकुर,सत्यजीत नेगी, संजीव कुठियाला के अतिरिक्त सभी मौजूदा पार्षद व पूर्व नगर निगम शिमला के पार्षद इस समिति के सदस्य नामित किये गए हैं।
कैम्पेन कमेटी में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष विप्लव ठाकुर, कौल सिंह ठाकुर, कुलदीप कुमार, सुखविंदर सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सुधीर शर्मा, राजेश धर्माणी, अनिरुद्ध सिंह, रघुवीर सिंह बाली, सयुंक्त सचिव गोकुल बुटेल, विधायक आशा कुमारी, जगत नेगी, धनीराम शांडिल, हर्षवर्धन चौहान, नंदलाल, मोहनलाल ब्राक्टा, विक्रमादित्य सिंह, रोहित ठाकुर, विनय कुमार, लखविंदर राणा, संजय अवस्थी, पवन काज़ल, आशीष बुटेल, भवानी सिंह पठानिया, सतपाल रायजादा, राजेन्द्र राणा, इंद्रदत्त लखनपाल, रामलाल ठाकुर, सुंदर ठाकुर, पूर्व विधायक रवि ठाकुर, कांग्रेस महासचिव दवेंद्र जग्गी, हरिकृष्ण हिमराल के अतिरिक्त प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी, पूर्व विधायक सभी अग्रणी संगठनों के प्रमुख भी इस समिति के सदस्य नामित किये गए है।
कल जम्मू कश्मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…
Shimla: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हर साल आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा…
सीडीएससीओ ने अगस्त माह का ड्रग अर्ल्ट जारी कर दिया Solan: केद्रीय औषधि मानक…
Shimla: बिजली बेचकर देश के दूसरे राज्यों को रोशन करने वाले ऊर्जा राज्य हिमाचल…
New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका रवाना हो गए हैं।…
आज का राशिफल 21 अप्रैल 2024 , शनिवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…