Follow Us:

हिमाचल: चुनावों में पार्टी विरोधी कार्य करने वाले 37 भीतरघाती कांग्रेस से ‘आउट’

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में हार का पोस्टमार्टम शुरू कर दिया है। पार्टी उम्मीदवारों की सिफारिश पर ब्लॉक और जिला कांग्रेस कमेटियों के अनुमोदन के बाद हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 37 कांग्रेस नेताओं को पार्टी विरोधी कार्य करने पर निष्कासित कर दिया है। साथ ही इनकी 6 साल के लिए प्राथमिकता सदस्यता भी रद्द कर दी गई है।

पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के हाल के दौरे के दौरान भितरघातियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कड़े रुख के बाद यह कदम उठाया गया है। पार्टी हाईकमान की हरी झंडी के बाद ही चुनाव में बागी तेवर अपनाकर पार्टी उम्मीदवार को नुकसान पहुंचाने वाले नेता बाहर किए हैं। इन नेताओं में पूर्व मंत्री रंगीला राम राव, पूर्व विधायक टेक चंद डोगरा, मनजीत डोगरा, रघुवीर सिंह औऱ एनएसयूआई अध्यक्ष करुण शर्मा को भी निष्कासित किया गया है।

इन पर गिरी पार्टी विरोधी कार्य की गाज़

1.    रंगीला राम राव, पूर्व मंत्री एवं उपाध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी, विधानसभा क्षेत्र सरकाघाट।

2.     टेक चंद डोगरा, पूर्व मंत्री एवं उपाध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी, विधानसभा क्षेत्र नाचन

3.     दामोदर दास चौहान, विधानसभा क्षेत्र नाचन

4.     रघुवीर सिंह, पूर्व विधायक एवं सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी, विधानसभा क्षेत्र लाहौल स्पीति

5.     प्रोमिला देवी पूर्व प्रत्याशी भोरंज चुनाव क्षेत्र, विधानसभा क्षेत्र भोरंज

6.    दीपक ठाकुर, विधानसभा क्षेत्र लाहौल स्पीति

7.     रपत्न बोध, विधानसभा क्षेत्र लाहौल स्पीति

8.     राजेंद्र कारपा विधानसभा क्षेत्र लाहौल स्पीति

9.     युपेंद्र कांत मिश्रा, पूर्व उपाध्यक्ष एनएसयूआई एवं पूर्व चैयरमैन एचपीएमसी,  विधानसभा क्षेत्र आनी

10.   सतपाल, विधानसभा क्षेत्र आनी

11.   करुण शर्मा, एनएसयूआई अध्यक्ष, ऊना

12.   ऋषि शर्मा, पालमपुर

13.   मनजीत डोगरा, पूर्व विधायक, बड़सर

14.   कुलदीप बेदी,  पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस सुजानपुर

15.  बॉबी ठाकुर, सुजानपुर

16.   विनोद, हमीरपुर

17.   जुगल किशोर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष,  हमीरपुर

18.   जसबीर, गगरेट

19.  महेंद्र कुमार, गगरेट

20.  . अश्वनी ठाकुर, गगरेट

21.   राम लुभाया, गगरेट

22.   मधुसुदन जसवाल, गगरेट

23.   देवी कुमार, गगरेट

24.   गुरचरण सिंह, गगरेट

25.   अनिल प्रभा, ज्वालामुखी

26.   राजेश वर्मा, ज्वालामुखी

27.   उजागर चौधरी, नालागढ़

28.   सतनाम सिंह राणा, नालागढ़

29.   प्रींस शर्मा, नालागढ़

30.   महेश गौतम, नालागढ़

31.  गुरमेल सिंह, दून

32.   उमेश भारद्वाज, बैजनाथ

33.   बलदेव ठाकुर, बल्ह

34.  शंकर सिंह, नैनादेवी

35.  दर्शन ठाकुर, रामपुर

36.  ईश्वर सिंह लक्टू, रामपुर

37.   इंतजार अली, पांवटा साहिब