चुनाव में हार के बाद बोलीं रजनी पाटिल- हिमाचल कांग्रेस में होगी मेजर सर्जरी!

<p>हिमाचल में कांग्रेस की हार के लिए जारी मंथन के बीच प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि हिमाचल में मेजर सर्जरी होगी और बहुत बड़ा बदलाव किया जाएगा। इसमें बड़ी कार्रवाई भी हो सकती है। शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा चारों संसदीय क्षेत्रों से कांग्रेस के प्रत्याशियों ने उन्हें लिखित में अपनी रिपोर्ट दे दी है, जिसमें हार के कारणों का जिक्र किया गया है और इस रिपोर्ट को हाईकमान के पास रखेंगे और उसके आधार पर निर्णय लिया जाएगा।&nbsp;</p>

<p>रजनी पाटिल ने कहा कि लोकसभा चुनावों में पार्टी की अपेक्षाओं के अनुरूप नतीज़े नहीं आए है। रजनी पाटिल ने कहा कि कांग्रेस विचारधारा की लड़ाई लड़ती रहेगी। कांग्रेस के सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठकें कर उनसे हार के कारणों पर विचार लिए हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी के वक़्त भी कांग्रेस इस तरह के हालातों का सामना कर चुकी है। कांग्रेस इससे उभर कर बाहर निकलेगी।</p>

<p>रजनी पाटील ने कहा कि कांग्रेस बूथ लेवल पर काम नहीं कर पाई इसलिए पार्टी चुनाव हारी है, जिसको लेकर हिमाचल कांग्रेस में&nbsp; मेजर सर्जरी की जाएगी। पाटिल ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी राहुल गांधी ने ली है। हिमाचल में भी सब बड़े नेताओं ने हार की जिम्मेदारी ली है और आलाकमान को इसके बारे में बता दिया है। देश भर में कांग्रेस हार पर मंथन कर रही है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

6 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

6 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

6 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

6 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

20 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

21 hours ago