Follow Us:

योगी सरकार कर रही घटिया राजनीति, मदद करने वालों पर हो रहे मुक्कदमें: कांग्रेस प्रवक्ता

कमल |

प्रियंका गांधी द्वारा मज़दूरों को घर पहुंचाने के लिए उपलब्ध करवाई गई बसों को लेकर जिस प्रकार की घटिया राजनीति योगी सरकार कर रही है, उसने भाजपा का असली चरित्र और चेहरा देश की जनता के समक्ष बेनकाब कर दिया है। ये बात कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल ने जारी एक में कही। प्रेम कौशल ने कहा कि वेबस और असहाय मज़दूरों की मदद करने के लिए आगे आने वालों को सहयोग करने की बजाए उनपर मुकदमे बनाकर उन्हें ग़िरफ्तार करना देश के राजनीतिक इतिहास का सबसे निम्नतम स्तर है।

योगी सरकार की कार्यप्रणाली से सिद्ध हो गया कि भाजपा का एजेंडा हर मुद्दे पर निम्नस्तर की राजनीति करना है। भाजपा और इसके नेताओ की मानसिकता विपक्ष और विपक्षी नेताओं से नफरत करने और उन्हें अपमानित करने की है। कोविड केयर फण्ड के नाम से देश और प्रदेश सरकारों द्वारा जनता के दान, डी ए फ्रीज़ करना और कर्मचारियों की तनख्वाह से काट कर जमा किया गया धन किस मकसद के लिए उपयोग किया जा रहा है।

आपदा और महामारी के समय में दर -दर भटकते मज़दूरों को राहत देना क्या इस फण्ड के एजेंडे में नहीं है। प्रेम कौशल ने केंद्र और प्रदेश सरकारों को आगाह किया कि यदि देश का मज़दूर और किसान कहीं टूट या हार गया तो देश को बर्बाद होने से कोई अडानी-अम्बानी नहीं बचा पाएगा।