Follow Us:

BJP के खिलाफ कांग्रेस शुरू करेगी ‘देश बचाओ-संविधान बचाओ’ अभियान

पी. चंद |

आज देश विकट परिस्थितियों के दौर से गुजर रहा है। नागरिकता संसोधन बिल को लाने की जरूरत नहीं थी। बिना विपक्षी दलों को विश्वास में लिए ये बिल क्यों लाया गया। आज देश आर्थिक मंदी के दौर से गुज़र रहा है। महिला उत्पीड़न के मामले बढ़ रहे हैं। कुलदीप सेंगर और चिन्मयानंद जैसे भाजपा के नेता ही जब महिला उत्पीड़न कर रहे है। महंगाई आसमान छू रही है। उसकी चिंता न कर सरकार नागरिकता संसोधन जैसे बिल लाकर मूल समस्याओं से ध्यान भटकाने की कोशिश सरकार कर रही है।  ये बात कांग्रेस पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।

उन्होंने कहा कि भारत बचाओ रैली में एक हज़ार की जगह 6 हज़ार कांग्रेसी कार्यकर्ता जुटे। ये कांग्रेस पार्टी के लिए शुभ संकेत है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस एकजुट है और आने वाले समय मे भाजपा को उखाड़ फेंकेंगे। कांग्रेस अपनी स्थापना के 134वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है। इस उपलक्ष पर 28 दिसंबर को कांग्रेस विभिन्न कार्यक्रम करेगी। कांग्रेस प्रदेश में 28 दिसंबर से "देश बचाओ-संविधान बचाओ अभियान" शुरू करने जा रही है। 26 दिसंबर को प्रदेश सरकार की नाकामियों को लोगों के सामने रखा जाएगा।

राठ़ौर ने कहा कि मेयर और डिप्टी मेयर को लेकर कांग्रेस भी अपने उम्मीदवार दिए। इसमें कांग्रेस के पार्षदों के ऊपर दबाव बनाया गया प्रलोभन देने के साथ डराया धमकाया गया। बावजूद इसके कांग्रेस ने एकजुटता दिखाई औऱ सभी 11 पार्षदों ने एकतरफ़ा मतदान किया। मतदान के बाद भाजपा के पार्षद जश्न से नदारद दिखे।