सत्ती के खिलाफ़ अड़े कांग्रेसी, अब सुंदरनगर में फूंका पुतला

<p>हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी पर कांग्रेस अभी भी रोष में है। बुधवार को मंडी के सुदंरनगर में कांग्रेस पदाधिकारियों ने सतपाल सिंह सत्ती का पुतला फूंका और मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।</p>

<p>इस दौरान प्रवक्ता ब्रह्म दास ने कहा कि देश और प्रदेश में बीजेपी सरकार के नेता कांग्रेस की हवा बनते देख बौख़लाहट में है। ये बौख़लाहट इतनी बढ़ गई है कि वे अब अभद्र भाषा में अनाप-शनाप बयानबाज़ी करने लगे हैं। ऐसी घटिया मानसिकता रख़ने वाले बीजेपी नेताओं की कांग्रेस कड़े शब्दों में निंदा करती है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि प्रदेश में जयराम सरकार विकास करवाने में नाकाम रही है। जयराम ठाकुर ने कहा था कि अभी नहीं तो कभी नहीं… यह शब्द मंडी में एयरपोर्ट को स्थापित करने के संदर्भ में कहे थे और उन्होंने जनता का ध्यान बांटने की राजनीति के सिवाय कुछ नहीं किया है। देश में नरेंद्र मोदी ने भी कोई नया जलवा नहीं दिखाया है, मात्र चुनावों के निकट शहीदों के नाम पर लोगों का ध्यान भ्रमित करके वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

चीन के ड्रोन बार-बार भारत में घुस रहे हैं, किन्नौर के विधायक का दावा

  Indo-China border security concerns: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में इंडो-चाइना बॉर्डर पर चीन…

5 hours ago

Kangra News: राज्यपाल ने किया वजीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा का अनावरण, वीरगति प्राप्त नायक को दी श्रद्धांजलि

  Wazir Ram Singh Pathania: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में शनिवार को राज्यपाल ने…

6 hours ago

Himachal: हिमाचल में शिक्षा मॉडल की पुनर्स्थापना की तैयारी: रोहित ठाकुर

रैत में अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन: शिक्षा मंत्री ने विजेताओं को किया…

6 hours ago

IGMC कैंसर सेंटर उद्घाटन पर सुक्‍खू-जयराम में सियासी तकरार

  Political Tension Escalates:  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला…

6 hours ago

IGMC में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन,  दो माह में लगेगी PET स्कैन मशीन

Shimla:  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज IGMC शिमला में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का…

6 hours ago

द हंस फाऊंडेशन एमएमयू 2 बंजार द्वारा सामान्य चिकित्सा शिविर का अयोजन

एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…

10 hours ago