पंडित सुखराम की सोच अपने परिवार तक ही सीमित: CM जयराम

मुख्यमंत्री ने द्रंग में जनसभा को संबोधित करते हुए पं. सुखराम पर जमकर निशाना साधा। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि पंडित सुखराम की सोच अपने परिवार तक ही सीमित है। उन्हें न तो प्रदेश के विकास से सरोकार है न ही उन्हें मंडी के स्वाभिमान की चिन्ता है। उन्होंने कहा कि मंडी जिले के लोग पं. सुखराम की इस हरकत से परेशान हो गए हैं और लोकसभा चुनाव में उन्हें इसका उत्तर देगी। उन्होंने कहा कि लोग परिवारवाद की इस राजनीति से तंग आ चुके हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों के कल्याण एवं उनके आर्थिक उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाई गई है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए सामान्य वर्ग के निर्धन लोगों को भी 10 प्रतिशत आरक्षण करने का भी निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा जाति की राजनीति नही करनी परन्तु यह भाजपा के लिए गौरव की बात है कि भाजपा में अनुसूचित जाति के अधिक कार्यकर्ता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत पांच वर्षों में देश का सर्वांगीण विकास हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप आज भारत की गिनती विश्व के शक्तिशाली राष्ट्रों में होने लगी है तथा यह समय की मांग है कि यह गति न थमे इसके लिए फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना होगा। मुख्यमंत्री आज मंडी जिले के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शिवाबदार में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा जमीन से जुड़े नेता हैं, वे जनता के सुख-दुख के साथी हैं ऐसे में इस बार उन्हें ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाना होगा। उन्हांने स्थानीय जनता से आग्रह किया कि द्रंग से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा को बढ़त दिलाएं तथा प्रदेश भाजपा सरकार द्रंग के विकास को और गति देगी।

36 परिवारों ने कांग्रेस छोड़ थामा भाजपा का दामन

इस अवसर पर द्रंग में 36 परिवारों ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थामा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा में शामिल होने वाले सभी सदस्यों का स्वागत-अभिनंदन किया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक जवाहर, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और अन्य उपस्थित रहे।

Samachar First

Recent Posts

चीन के ड्रोन बार-बार भारत में घुस रहे हैं, किन्नौर के विधायक का दावा

Indo-China border security concerns: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में इंडो-चाइना बॉर्डर पर चीन…

7 hours ago

Kangra News: राज्यपाल ने किया वजीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा का अनावरण, वीरगति प्राप्त नायक को दी श्रद्धांजलि

Wazir Ram Singh Pathania: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में शनिवार को राज्यपाल ने…

8 hours ago

Himachal: हिमाचल में शिक्षा मॉडल की पुनर्स्थापना की तैयारी: रोहित ठाकुर

रैत में अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन: शिक्षा मंत्री ने विजेताओं को किया…

8 hours ago

IGMC कैंसर सेंटर उद्घाटन पर सुक्‍खू-जयराम में सियासी तकरार

Political Tension Escalates:  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला…

8 hours ago

IGMC में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन,  दो माह में लगेगी PET स्कैन मशीन

Shimla:  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज IGMC शिमला में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का…

8 hours ago

द हंस फाऊंडेशन एमएमयू 2 बंजार द्वारा सामान्य चिकित्सा शिविर का अयोजन

एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…

12 hours ago