शिमला रेप केस पर कांग्रेस ने उठाई सरकार की बर्खास्तगी की मांग

शिमला छात्रा बलात्कार कांड की तपिश पावटा साहिब भी पहुंच गई है। यहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर की अगुवाई में स्थानीय कांग्रेस ने विशाल रैली का आयोजन किया और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान एसडीम पांवटा के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा गया। जिसमें प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने और मामले की सीबीआई जांच की मांग की गई है।

शिमला में हरियाणा की छात्रा के साथ चलती कार में हुए रेप मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। इस मामले में पुलिस के ढुलमुल रवैया को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदेश भर में कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हुए। पांवटा साहिब में भी कांग्रेस ने प्रदेश सरकार की जमकर खिंचाई की। यहां ओबीसी सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर की अगुवाई में एक रैली का आयोजन किया और एसडीएम के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने और मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की गई है।

वहीं, इस मामले में प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि ये बेहद शर्मनाक मामला है। इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि घटना से भी शर्मनाक यह बात है कि हरियाणा निवासी पीड़ित लड़की और उसके परिजनों पर दबाव बनाकर मामला वापस लेने की बात कही जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि क्योंकि हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में बीजेपी की सरकार है इसलिए इस मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

राठौर ने कहा कि बीजेपी सरकार को प्रदेश की सत्ता में आए डेढ़ साल भी नहीं हुआ है। इतने कम समय में प्रदेश में 365 बलात्कार की घटनाएं और 1000 से अधिक महिला उत्पीड़न के मामले दर्ज हो चुके हैं ।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का प्रशासन पर पकड़ ही नहीं है वह कमजोर मुख्यमंत्री हैं।

Samachar First

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

6 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

7 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

7 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

7 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

9 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

10 hours ago