Categories: हिमाचल

फोर्टिस कांगड़ा में हर शनिवार लगेगी किडनी रोगों की स्पेशल ओपीडी, डॉ. चेतन देंगे सेवाएं

<p>फोर्टिस कांगड़ा में किडनी एवं उससे संबंधित अन्य बीमारियों की विशेष ओपीडी प्रत्येक शनिवार को आयोजित की जा रही है। इस ओपीडी में किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. चेतन महाजन फोर्टिस कांगड़ा में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। डॉ. चेतन महाजन ने किडनी रोग उपचार में विशेषज्ञता हासिल की है और वह किडनी से संबंधित सभी बीमारियों के उपचार में माहिर हैं। डॉ. चेतन ने एमबीबीएस की पढ़ाई के बाद मेडिसन में एमडी की डिग्री हासिल की। उसके उपरांत उन्होंने किडनी रोगों में विशेषज्ञता प्राप्त करते हुए डीएम की डिग्री प्राप्त की। इसके उपरांत उन्होंने मेदांता मेडिसिटी में बतौर किडनी रोग विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान कीं।</p>

<p>डॉ. चेतन को किडनी बायोप्सी, डायबिटीज नेफ्रोपैथी, पेरिटोनियल डायलिसिस, उच्च रक्तचाप की उत्कृष्ट देखभाल एवं सभी प्रकार के किडनी रोगों के उपचार में बेहतरीन अनुभव प्राप्त है। इसके अलावा डॉ. चेतन किडनी ट्रांसप्लांट फिजिशियन के रूप में भी बेहतरीन सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। किडनी रोग पर जानकारी देते हुए डॉ. चेतन ने बताया कि आजकल गलत खान-पान की वजह से किडनी रोगियों को संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि किडनी की बीमारियां तब होती हैं, जब किडनी डैमेज हो जाती हैं या इसे फंक्शन करने में कोई परेशानी आती है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि आमतौर पर डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या अन्य किसी लंबी बीमारी के कारण ही किडनियां डैमेज होती हैं। किडनी की बीमारियों का अगर सही समय पर इलाज न किया जाए, तो किडनी पूरी तरह डैमेज हो जाती हैं और काम करना बंद कर देती हैं। ऐसी स्थिति में डायलिसिस की जरूरत पड़ती है। इसलिए समय रहते उपचार बेहद आवश्यक है।</p>

Samachar First

Recent Posts

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा: जगत सिंह नेगी

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा, हिमाचल में भी OPS बंद होने…

8 hours ago

कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किए पूरे: मीनाक्षी लेखी

कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किया पूरे, 2014 से पहले संसद-विधानसभा में पारित होते थे…

10 hours ago

हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का दावा, देश में 250 के पार भी नहीं जा रही भाजपा

हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का दावा, देश में 250 के पार भी नहीं…

10 hours ago

निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल

निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल पूर्व विधायक रतन सिंह के पोते हरप्रीत…

14 hours ago

धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री

धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री…

14 hours ago

भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया: मुख्यमंत्री

भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सब जानते…

14 hours ago