Follow Us:

सुक्खू ने विवेक शर्मा को बनाया ज़िला ऊना का कार्यकारी अध्यक्ष

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विवेक शर्मा को जिला ऊना का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।

विवेक शर्मा कर्मठ और ईमानदार कार्यकर्ता हैं और काफी लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ें हैं। इससे पहले वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं और विधानसभा चुनावों में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार थे।