Follow Us:

लाठीचार्ज का मामला सदन में गूंजा, विपक्ष ने फिर किया वॉकआउट

पी. चंद |

मॉनसून सत्र के दूसरे दिन युवा कांग्रेस के विधानसभा घेराव में लाठीचार्ज किया गया। इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं ने भी जवाबी कार्रवाई में डंडे फेंके और पत्थर बरसाए। प्रदेश कांग्रेस ने इस वाक्या को सदन में रखा और सरकार से सवाल किए। सरकार की जवाबदेही से नाखुश विपक्ष ने एक बार फिर वॉकआउट कर दिया है।

ग़ौरतलब है कि युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को विधानसभा का घेराव किया और बैरिकेट्स क्रॉस करने के प्रयास किया। कार्यकर्ताओं की बढ़ती हुल्लडबाजी को देखते हुए सुरक्षाकर्मियों ने लाठीचार्ज किया औऱ इस कई कार्यकर्ता घायल हुए। हालांकि, कार्यकर्ताओं की जवाबी कार्रवाई से कई पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं।

ये देखें वीडियो—