Follow Us:

शिमला: बुजुर्गों को दिया जा रहा राशन, हेल्पऐज इंडिया ने बढ़ाया मदद का हाथ

पी. चंद |

कोरोना काल में दिन प्रतिदिन जनता की दिक्कतें बढ़ती जा रही है। ऐसे में ग़रीब बुजुर्गों को स्थिति और भी बिगड़ी हुई हैं। बुजुर्गों की मदद के लिए अब हेल्पऐज इंडिया में आगे आई है। शिमला में हेल्पऐज इंडिया द्वारा आज 40 बुजुर्ग ग़रीब परिवारों को राशन बांटा। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज के हाथों ये राशन दिया गया। उन ग़रीब परिवारों को भी राशन दिया जिनका जाखू आगज़नी सब कुछ जल गया था।

मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि बेनमोर क्षेत्र के 40 ग़रीब परिवारों को एक माह का राशन दिया गया है। आगज़नी में प्रभावित लोगों को भी राशन दिया गया है। जिसके लिए हेल्प ऐज इंडिया का योगदान सराहनीय है। जो ऐसे विकट समय में बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों की मदद कर रही है। उधर हेल्पऐज इंडिया के अध्यक्ष डॉ राजेश कुमार ने बताया कि संकट की घड़ी में वह जहां से मांग आ रही है संस्था जरूरतमंद लोगों खासकर बुजुर्गों की मदद कर रही है।