Follow Us:

निष्कासन पर पूर्व कांग्रेस नेत्री प्रोमिला ने सुक्खू पर लगाए आरोप

नवनीत बत्ता |

कांग्रेस की निष्कासित नेत्री प्रोमिला ठाकुर ने अपने निष्कासन पर प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू पर आरोप लगाए हैं। प्रोमिला ने कहा कि सुक्खू ने अपने चार चंडूओं के कहने पर एक महिला के उपर हाथ उठाया है। वे इस निष्कासन को निष्कासन नहीं मानती, क्योंकि न तो उन्हें कोई नोटिस मिला और न ही कोई पुख्ता सबूत। सुक्खू ने अपने स्तर पर प्रदेश में सैकड़ों निष्कासन किए, जिसका सीधा असर कांग्रेस पर पड़ेगा और लाखों की फौज खत्म होगी।

प्रोमिल सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू सुरेश के माध्यम से उनकी संपत्ति पर सवाल उठा रहे हैं। लेकिन चाहे वे ईडी से जांच करवाये या एफबीआई से, उन्हें कोई फर्क नहीं बड़ता क्योंकि उन्होंने कोई अवैध कब्जा नहीं किया। यही नहीं, प्रोमिला ने कहा कि सुक्खू और सुरेश अपनी संपत्तियों का ब्यौरा भी ईडी को दें, फिर साफ हो जाएगा कि कितने पानी में है।

ट्रांसफर माफिया पर बोलते हुए प्रोमिला ठाकुर ने कहा कि सुरेश ने मेरे उपर माफिया के आरोप लगाए, जो कि सरासर ग़लत और झूठे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि वे अपने हरकतों से बाज़ नहीं आए तो वे न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगी। ग़ौरतलब है कि प्रोमिला ठाकुर को पार्टी विरोधी काम करने में निष्कासित कर दिया गया था। लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें हमीरपुर की युवा रैली में बोलने का मौका दिया गया। इस रैली में विधायक राजेंद्र राणा और राष्ट्रीय अध्यक्ष मौजूद थे।