सुक्खू का वीरभद्र को जवाब, दूसरे पर दोष मढ़कर राजनीतिक रोटियां न सेंके

<p>हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वीरभद्र सिंह को जवाब दिया है। सुक्खू ने कहा कि यह समय एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के बजाए एकजुट होकर आगे बढ़ने का है। दूसरों के सिर दोष मढ़कर राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम हमने नहीं किया, चूंकि शीशे के घरों में रहने वाले दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते।</p>

<p>सूक्खू ने कहा कि चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं ने जीतोड़ मेहनत की, नतीजे अगर विपरीत आए तो उसका ठीकरा कार्यकर्ताओं पर नहीं फोड़ा जा सकता। इन्हीं कार्यकर्ताओं के दम पर कांग्रेस पार्टी ने पहले भी चुनाव जीते हैं और आगे भी जीतने हैं, इसलिए उनका मनोबल न गिराया जाए। कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर नए सिरे से धरातल पर काम कर बीजेपी को मात देगी। चुनाव के दौरान रही कमियों को दूर कर अगली तैयारी अभी से शुरू कर देनी चाहिए।</p>

<p>साथ ही कार्यकर्ता का हौसला बढ़ाते हुए सुक्खू ने कहा कि&nbsp; नतीजे बेशक कांग्रेस पार्टी के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन इससे निराश होने की जरूरत नहीं है। नतीजों से सीख लेते हुए पार्टी कार्यकर्ता भविष्य के लिए फील्ड में डट जाएं। हमारा काम कांग्रेस की विचारधारा को आगे ले जाकर घर-घर पहुंचाना है। समय हमेशा एक सा नहीं रहता, हार के बाद जीत भी मिलती है।</p>

<p>याद रहे कि हिमाचल में कांग्रेस की बुरी तरह हार होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इसका ठीकरा सुक्खू पर फोड़ दिया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: 13 से 19 अक्तूबर तक भव्य आयोजन, 332 देवता होंगे शामिल

  Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ  13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…

4 hours ago

हमीरपुर में नहीं जलेंगे दशहरे के पुतले, लोगों ने सरकार से की आयोजन की मांग

No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…

5 hours ago

Himachal: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर को हमीरपुर में

Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…

5 hours ago

रतन टाटा के बाद नोएल टाटा को मिली टाटा ट्रस्ट की कमान

  Ratan Tata successor Noel Tata:  नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…

5 hours ago

Himachal: एग्रीकल्चर सर्टिफिकेट के लिए 20 हजार मांगे, पटवारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

  Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…

5 hours ago

आरएस बाली ने ब्रजेश्वरी मंदिर में परिवार सहित की पूजा-अर्चना, पूर्णाहुति डाली

RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…

6 hours ago