Follow Us:

वीरभद्र सिंह को नहीं मिला PGI से डिस्चार्ज, डॉक्टर ने दी रेस्ट की सलाह

पी. चंद |

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को मंगलवार को पीजीआई से डिस्चार्ज नहीं मिला है। मिली जानकारी के मुताबिक, वीरभद्र सिंह की हालत में तो सुधार है लेकिन अभी तक डॉक्टर ने उन्हें 2-3 दिन की बेडरेस्ट के सलाह दी है। अब वीरभद्र सिंह कुछ दिन पीजीआई डॉक्टरों की निगरानी में ही रेस्ट करेंगे।

गौरतलब है कि वीरभद्र सिंह सांस लेने की तकलीफ से जूझ रहे हैं और हाली ही में उन्हें IGMC में भर्ती भी करवाया गया था। शनिवार को उन्हें IGMC से डिस्चार्ज हुआ था और वे उसके तुरंत बाद दिल्ली रवाना हो गए थे। दिल्ली जाते वक़्त रास्ते में उनकी तबीयद अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद इमरजेंसी में उन्हें चंडीगढ़ PGI में ऐडमिट करवाया गया।