Follow Us:

कांग्रेस पर गरजे धूमल, हिमाचल में ठोका चौका लगाने का दावा

पी. चंद |

शिमला मंच से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कांग्रेस पर ताबड़तोड़ हमला बोला। धूमल ने कहा कि चुनाव में बीजेपी के लिए हिमाचल में फिर मिशन रिपीट होगा। एक ओर देश की सुरक्षा और अस्मता को जिंदा रखने वाली पार्टी है तो दूसरी ओर विघटन औऱ टुकड़े-टुकड़े करने वाला गैंग चुनाव में है। देश की जनता जानती है कि सुरक्षित रखने वाली पार्टी को दोबारा सत्ता में लाना है।

धूमल ने कहा आज राष्ट्रवाद बनाम इसके खिलाफ बात करने वाले संगठनों के बीच चुनाव का वक्त है। एक दल आर्म्ड फोर्सेज स्पेशल एक्ट को हटाने, सेना मनोबल कमज़ोर करने की बात कर रहे है तो दूसरा दल देश की सुरक्षा के लिए कुछ भी करने को तैयार है। प्रदेश की जनता जागरूक है और सैनिक सरहदों पर न्यौछावर  करने वाला प्रदेश है। साथ ही शिमला में धूमल ने प्रत्याशी सुरेश कश्यप के लिए वोट अपील तो की ही, लेकिन साथ ही साथ उन्होंने वहां अनुराग ठाकुर के कार्यकाल को भी गिनाया।

कारगिल युद्ध का जिक्र करते हुए धूमल ने तत्कालीन पीएम अटल के नेतृत्व में जीत और सीमाओं के लिए अपनायी नीति को निर्णायक नेतृत्व का असर बताया। लेकिन अब उरी और पुलवामा में मोदी ने जो साहस दिखाया वो राष्ट्रवाद का बड़ा कारनामा और प्रदर्शन था। कांग्रेस का हमेशा देश विरोधी ताकतों को समर्थन रहा है। ये दोनों दलों में फर्क है।