रोहतांग टनल में शिलान्यास पट्टिका लगाने पर कोई नुकसान की बात नहीं: धूमल

<p>रोहतांग टनल की शिलान्यास पट्टिका हटाए जाने को लेकर अब तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का बयान आया है। धूमल ने मानते हुए कहा कि सोनिया गांधी ने 2010 में शिलान्यास किया था। इसकी पट्टिका को टनल में लगा दिया जाता है तो इसमें कोई नुकसान की बात नहीं है। पट्टिकाएं हटाना औऱ तोड़ना कांग्रेस की संस्कृति रही है। बीजेपी अपने संस्थापकों द्वारा दिखाए गए आदर्शों और उच्चतम सिद्धांतों का अनुसरण कर रही है।</p>

<p>धूमल ने कहा कि औट के पास मंडी और कुल्लू के बीच लारजी सुरंग की पट्टिका कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नष्ट कर दी थी। कांग्रेस के नेताओं को जब अपने ही कर्मों का फल मिला तो वे शोर मचा रहे हैं। फाउंडेशन स्टोन की पट्टिकाओं को आमतौर पर संबंधित विभाग अपने पास सुरक्षित रख लेता है, ऐसे में इसमें हंगामा करने की जरूरत नहीं है।</p>

<p>इस बीच कुल्लू पुलिस ने कहा है कि जिस शिलान्यास पट्टिका को लेकर कांग्रेस सवाल उठा रही है, वह अटल टनल रोहतांग का निर्माण करने वाली कंपनी के स्टोर में मौजूद है। पुलिस ने यह छानबीन कांग्रेस की ओर से केलांग में दी गई शिकायत के आधार पर की थी। इसे सुरंग में लगाने के सवाल पर बीआरओ ने कहा है कि ऊपर से आदेश आने पर ही कोई क़दम उठाया जाएगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

1 hour ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को विस्तार सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है।…

2 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

3 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

3 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

4 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

4 hours ago