कार्यकर्ता उंगलियों पर याद रखें केंद्र और प्रदेश सरकार के काम: धूमल

<p>पार्टी कार्यकर्ता को केंद्र और प्रदेश सरकार के तमाम जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी होनी चाहिए। कार्यकर्ता पार्टी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविरों और अन्य बैठकों में उपलब्ध करवाई जा रही तमाम जानकारियों को संचित व स्मरण करके आगे आम जनमानस तक पहुंचाएं। रविवार को भोरंज में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए यह बात कही।</p>

<p>उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की तमाम गतिविधियों को समाज की हर सरंचना तक निपुणता से सफल बनाने का काम पार्टी का कार्यकर्ता करता है। सटीक और संपूर्ण जानकारी कार्यकर्ता को ताकत प्रदान करती है। देश और प्रदेश में भाजपा की सरकारें बेहतरीन काम करते हुए समाज के हर वर्ग को हर क्षेत्र को लाभ पहुंचाने की दृष्टि से उत्तम काम कर रही है। सराहनीय और ऐतिहासिक काम भाजपा सरकारों द्वारा किए जा रहे हैं, जिनकी जानकारी हर समय पार्टी कार्यकर्ता के पास होनी चाहिए।&nbsp;</p>

<p>पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता को यदि अपना बूथ सबसे मजबूत करना है तो उसको अपने संगठन, अपनी पार्टी और पार्टी की सरकार से जुड़ी हर गतिविधि, हर उपलब्धि और हर योजना की जानकारी सदैव रखनी चाहिए। विपक्ष और विरोधी दलों के दुष्प्रचार से भ्रमित आम व्यक्ति यदि अपनी शंका के निवारण के लिए पार्टी कार्यकर्ता से कोई बात पूछे तो जानकारी के अभाव में कार्यकर्ता उस व्यक्ति की शंका का दूर ना कर पाए, ऐसा कदापि नहीं होना चाहिए।&nbsp;</p>

<p>धूमल ने कहा कि देश में जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है, तब से निरंतर देश में &nbsp;हर वर्ग &nbsp;और हर क्षेत्र के विकास और उत्थान की जो गाथा लिखी जा रही है। प्रदेश में भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में बेहतरीन काम हो रहा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

2 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

2 hours ago

रैगिंग के आरोपी विद्यार्थी की बिना वारंट के होगी गिरफ्तारी, हो सकती है तीन साल की सजा

  Hamirpur:होटल प्रंबधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर की एंटी रैगिंग समिति की बैठक वीरवार को संस्थान…

2 hours ago

कोट और मटाहणी स्कूल की छात्राओं को समझाया तनाव प्रबंधन

  Hamirpur: महिला एवं बाल विकास विभाग ने वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोट…

3 hours ago

लक्ष्य तय करें और उसके लिए कड़ी मेहनत करें

एसडीएम संजय स्वरूप ने बाहनवीं स्कूल के विद्यार्थियों को दी नसीहत महिला एवं बाल विकास…

3 hours ago

Nahan: NSUI ने दिल्ली गेट के समीप फूंका मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का पुतला

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी के मंत्री ने की थी बयान बाजी मंत्री…

5 hours ago