परिस्थिति का पूरा आंकलन करके की पाबंदियां कम करे सरकार: शांता कुमार

<p>हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शन्ता कुमार ने कोरोना के घटते मामलों से प्रसन्नता जाहिर की है। शांता कुमार ने कहा कि ये प्रसन्नता का विषय है कि कोरोना घट रहा है। इसके लिए सरकार और जनता का धन्यवाद के लायक है। लेकिन दोंनो को सावधान करना चाहता हूं कि पाबन्दियां घटने के बाद सावधानी में लापरवाही न की जाए। तीसरी लहर आने की आशंका है। उन्होंने जयराम ठाकुर से आग्रह किया कि थोड़ी पाबन्दी कम करके परिस्थिति का पूरा आंकलन करे उसी के बाद पाबन्दियां कम करे।</p>

<p>उन्होंने कहा कि इस महामारी से कई परिवारों में भयंकर आपदा आई है। समाचार पढ़कर कर दिल दहल जाता है। कहीं एक ही परिवार से तीन कमाने वाले चले गये। घर में तीन विधवाएं है, आय का कोई साधन नहीं है। कहीं गर्भपती पत्नी का पति चला गया। चार दिन के बाद बच्चा पैदा हुआ। आय का साधन कोई नहीं। ऐसे कई औऱ भी दुखद किस्से हैं, लेकिन सरकार ने अनाथ बच्चों के लिए प्रबन्ध किया है जिसके लिए सरकार का धन्यवाद है।</p>

<p>इसके अतिरिक्त ऐसे अनाथ की तरह के ही बेसहारा परिवारों के लिए प्रबन्ध करना बहुत आवश्यक है। विषेश आग्रह है कि इस आई आपदा से बेसहारा परिवारों की सहायता के मानवीय काम के लिए विषेश योजना बनाये। आवश्यकता हो तो उसके लिए सम्पन्न लोगों पर टैक्स द्वारा बोझ डाला जा सकता है। इस प्रदेश में कैप्टन संजय पराशर जैसे दानी हैं उस प्रदेश में ऐसे सभी लोगों से भी सहयोग प्राप्त किया जा सकता है।</p>

<p>उन्होंने विषेश आग्रह किया है कि इस महामारी से प्रताड़ित ऐसे बेसहारा परिवारों की सरकार और समाज सब प्रकार की सहायता करें। क्या यह अति दुर्भाग्यपूर्ण नहीं है कि इतने अधिक मातम के बाद भी सरकार को कुछ लोगों को मास्क तक लगाने के चालान करने पड़ रहे हैं। पढ़कर शर्म आती है। ऐसे समाज के शत्रुओं के चालान नहीं सीधे जेल में डाला जाना चाहिए।</p>

Samachar First

Recent Posts

Mandi News: नवरात्रों में माता बगलामुखी मंदिर में भक्तों का उमड़ा सैलाब, भक्तों की मनोकामनाएं हो रही हैं पूर्ण

Baglamukhi Temple  : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…

11 mins ago

Pakistan News: शादी की मनाही पर लड़की ने परिवार को दिया जहर, 13 की मौत

Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…

17 mins ago

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अचानक किया IGMC शिमला का निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक

CM Sukhu visits IGMC Shimla:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…

37 mins ago

नवाचार को बढ़ावा दे रहा एटीसी शाहपुर

नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra:  उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…

18 hours ago

हिमाचल में कांस्टेबल भर्ती: निगेटिव मार्किंग के साथ फिजिकल और लिखित परीक्षा में कड़ी शर्तें, विस्‍तार से जानें

Himachal:  हिमाचल प्रदेश में होने जा रही विशेष पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में…

19 hours ago

हिमाचल प्रदेश में तीन हादसों में दो की मौत, दो घायल

मंडी में करंट लगने से युवक की मौत कुल्लू में वोल्वो बस और कार की…

19 hours ago