Follow Us:

बिलासपुर: वीरभद्र सिंह ने पुराने कार्यकर्ता की दुकान में उठाया चाय का लुत्फ़

सुनील |

लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र पार्टी की जड़े मजबूत करने निकल पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शुक्रवार को बिलासपुर के झंडूता में पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात करते हुए पुराने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की दुकान पर बैठकर चाय का लुत्फ़ उठाया। दुकान पर बैठकर चाय की चुस्कियों के साथ उन्होंने चुनावों के बारे में चर्चा बी की।

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का युवा कांग्रेस महासचिव ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर युवा नेता और पूर्व नेता भी शामिल रहे। हालांकि, वीरभद्र सिंह से बारे में सवाल करने का भी प्रयास किया गया लेकिन चुनावों पर बात करते हुए वीरभद्र सिंह ने चाय के सवाल का जवाब दिया।