Follow Us:

87वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री और GS बाली ने दी वीरभद्र सिंह को बधाई

डेस्क |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को जन्मदिन पर बधाई दी। अपने फेसबुक पेज के माध्यम से जयराम ठाकुर ने उन्हें बधाई दी और उनकी लंबी उम्र की कामना की।

इसके साथ ही पूर्व कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे जीएस बाली ने भी वीरभद्र सिंह को बधाई दी। अपने फेसबुक पेज पर जीएस बाली ने उनकी तस्वीर साझ़ा करते हुए उन्हें बधाई दी औऱ उनकी दीर्घायु तथा स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

याद रहे कि आज 23 जून को वीरभद्र सिंह का जन्मदिन होता है और हर बार वे अपने जन्मदिन को अपने लोगों के साथ धूमधाम से मनाते हैं। देश-प्रदेश में महामारी के चलते वीरभद्र सिंह ने अपने जन्मदिन को उस हर्षोल्लास नहीं मनाया जो पहले मनाया जाता रहा है। लिहाज़ा, उन्होंने अपने शुभचिंतकों को अपने स्थान पर रहकर ही बधाई देने का संदेश दिया था लेकिन उनके घर अभी भी बधाई देने वालों का तांता लगा है और वे डिस्टेंसिंग के साथ लोगों को शुभकामनाएं स्वीकार कर रहे हैं।