Follow Us:

6 बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह ने मनाया 87वां जन्मदिन, बधाई देने वालों का लगा तांता

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह ने आज अपना 87वां जन्मदिन मनाया। वीरभद्र सिंह का जन्म 23 जून 1934 को हुआ है। कोरोना काल के बावजूद उनके निवास स्थान हॉली लॉज में बधाई देने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा। केक काट कर वीरभद्र सिंह ने अपना जन्मदिन मनाया।  हालांकि उन्होंने महामारी के वक़्त ये सब न करने का संदेश दिया था लेकिन उनके समर्थक कहां मानने वाले थे।

वहीं, वीरभद्र सिंह ने अपने 87 वें जन्मदिवस पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह लंबी बीमारी के दौर से गुजरे हैं। प्रदेश की जनता की दुआओं से वह अब तंदरुस्त है। आगे भी जनता की सेवा करते रहेंगे। वीरभद्र सिंह ने पहली बार सन 1962 में लोकसभा का चुनाव लड़ा और संसद पहुंचे। उसके बाद वीरभद्र सिंह ने पीछे मुड़कर नही देखा। वह 2017 तक प्रदेश के 6 मर्तबा मुख्यमंत्री रहे। नवंबर 1985 में वीरभद्र सिंह ने प्रतिभा सिंह से शादी की। उनका एक बेटा और चार बेटियां हैं। वीरभद्र सिंह दो बार केंद्रीय मंत्री रहे और 1983 में  पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।