6 बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह ने मनाया 87वां जन्मदिन, बधाई देने वालों का लगा तांता

<p>हिमाचल प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह ने आज अपना 87वां जन्मदिन मनाया। वीरभद्र सिंह का जन्म 23 जून 1934 को हुआ है। कोरोना काल के बावजूद उनके निवास स्थान हॉली लॉज में बधाई देने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा। केक काट कर वीरभद्र सिंह ने अपना जन्मदिन मनाया।&nbsp; हालांकि उन्होंने महामारी के वक़्त ये सब न करने का संदेश दिया था लेकिन उनके समर्थक कहां मानने वाले थे।</p>

<p>वहीं, वीरभद्र सिंह ने अपने 87 वें जन्मदिवस पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह लंबी बीमारी के दौर से गुजरे हैं। प्रदेश की जनता की दुआओं से वह अब तंदरुस्त है। आगे भी जनता की सेवा करते रहेंगे। वीरभद्र सिंह ने पहली बार सन 1962 में लोकसभा का चुनाव लड़ा और संसद पहुंचे। उसके बाद वीरभद्र सिंह ने पीछे मुड़कर नही देखा। वह 2017 तक प्रदेश के 6 मर्तबा मुख्यमंत्री रहे। नवंबर 1985 में वीरभद्र सिंह ने प्रतिभा सिंह से शादी की। उनका एक बेटा और चार बेटियां हैं। वीरभद्र सिंह दो बार केंद्रीय मंत्री रहे और 1983 में&nbsp; पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।</p>

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

7 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

  शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

7 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

  UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

9 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

10 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

11 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

11 hours ago