Follow Us:

भारत बंद के लिए जिम्मेदार है मोदी सरकार, न बढ़ती महंगाई-न होता विरोध: वीरभद्र सिंह

पी. चंद |

भारत बंद पर पूर्व मुख्यमंत्री वीऱभद्र सिंह ने मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस के भारत बंद को पूरी तरह सफल बताते हुए वीरभद्र सिंह ने कहा कि आज भारत बंद के पीछे पूरी तरह मोदी सरकार जिम्मेवार है। ने देश में महंगाई बढ़ती और न लोगों को सड़कों पर उतरना पड़ता।  डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार गिर रहा है और देश की अर्थव्यवस्था अस्त व्यस्त हो रही है।

मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए वीरभद्र सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के देश की नहीं बल्कि अपनी राजनीति की चिंता है। देश में बढ़ती महंगाई से लोग परेशान हैं। हर रोज बढ़ती तेल की क़ीमतों ने लोगों के जीवन में व्यापक असर डाला है और सरकार आंखें मूंद कर बैठी है।