Follow Us:

पवन काजल के लिए वीरभद्र का वोट अपील, किशन कपूर पर किया कटाक्ष

मनोज धीमान |

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कांगड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल के लिए वोट अपील की। उन्होंने कहा कि मैं हिमाचल के हर क्षेत्र में जाऊंगा। पवन काजल नौवजवान हैं और उनमें जोश भी है और होश भी। जनता उन्हें सेवा करने का मौका दे और जनता ये देखे की किसमे जनता के प्रति समर्पित होकर काम करने का जज़्बा है। काजल में अच्छे राजनेता के सभी गुण है।

साथ ही वीरभद्र सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी किशन कपूर पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने ऐसे नेता को उम्मीदवार बनाया है जो बगैर गाली-गलौज के बात ही नहीं करता। शायद मुख्यमंत्री ने सोचा होगा चलो मंत्रिमंडल से छुटकारा मिले। उनसे अच्छा डिप्लोमेसी उनके पिता की थी, जो शालीन थे। कांगड़ा के दोनों उम्मीदवारों में रात दिन का फर्क है।

वहीं, जयराम ठाकुर पर बोलते हुए वीरभद्र सिंह ने कहा कि वे कहते है कि मैंने बहुत स्कूल खोल दिए। अगर हमने खोले तो आप बंद कर दें। लेकिन आप ऐसा कर नहीं पाएंगे क्योंकि आपका रास्ता जनता रोकेगी। धर्मशाला स्टेडियम को ज़बरन ज़मीन छीन कर बनाया गया और बीजेपी सत्ता का दुरूपयोग करती है।