<p>हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कांगड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल के लिए वोट अपील की। उन्होंने कहा कि मैं हिमाचल के हर क्षेत्र में जाऊंगा। पवन काजल नौवजवान हैं और उनमें जोश भी है और होश भी। जनता उन्हें सेवा करने का मौका दे और जनता ये देखे की किसमे जनता के प्रति समर्पित होकर काम करने का जज़्बा है। काजल में अच्छे राजनेता के सभी गुण है।</p>
<p>साथ ही वीरभद्र सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी किशन कपूर पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने ऐसे नेता को उम्मीदवार बनाया है जो बगैर गाली-गलौज के बात ही नहीं करता। शायद मुख्यमंत्री ने सोचा होगा चलो मंत्रिमंडल से छुटकारा मिले। उनसे अच्छा डिप्लोमेसी उनके पिता की थी, जो शालीन थे। कांगड़ा के दोनों उम्मीदवारों में रात दिन का फर्क है।</p>
<p>वहीं, जयराम ठाकुर पर बोलते हुए वीरभद्र सिंह ने कहा कि वे कहते है कि मैंने बहुत स्कूल खोल दिए। अगर हमने खोले तो आप बंद कर दें। लेकिन आप ऐसा कर नहीं पाएंगे क्योंकि आपका रास्ता जनता रोकेगी। धर्मशाला स्टेडियम को ज़बरन ज़मीन छीन कर बनाया गया और बीजेपी सत्ता का दुरूपयोग करती है।</p>
शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…
UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…
Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…
Hamirpur: प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…
Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…
Shimla : हिमाचल के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कंगना पर निशाना साधा है।…