जुमलों और जुमलेबाजों को मुक्त कराने का समय आ गया: वीरभद्र सिंह

<p>शिमला से कांग्रेस प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार में जुटे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। वीरभद्र सिंह ने कहा कि देश को जुमलों ओर जुमलेबाजों से मुक्त करने का समय आ गया है। हमें एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत करना है, इसके लिये हमें अपने कोई भी मतभेद भुलाकर पार्टी की मजबूती के लिए पार्टी प्रत्याशी धनीराम शांडिल को फर्स्ट क्लास में जिताना हैं।<br />
&nbsp; &nbsp;<br />
सुन्नी में वीरभद्र सिंह ने कहा कि टिकट के लिये कई लोग आवेदन करते हैं, पर पार्टी हाई कमान हर पहलू पर विचार करने के बाद किसी एक को टिकट प्रदान करता है। जिसे टिकट मिला हो उस के लिये हमें एकजुटता के साथ काम करना होता है। उन्होंने उन लोगों को भी आगे आने को कहा जो टिकट न मिलने की वजह से घरबैठ गए हैं।</p>

<p>कांग्रेस प्रत्याशी धनीराम शांडिल ने बीजेपी की आलोचना करते हुए कहा कि बड़े दुख की बात है कि आज अपने राजनैतिक महत्वाकांक्षा के लिए सेना को भी अपना हथियार बना लिया है। सेना के पराक्रम को वह अपनी चुनावी जनसभाओं में ऐसे प्रचारित कर रही है कि मानो उनके शासन से पहले किसी ने भी देश की रक्षा नहीं की। शांडिल ने कहा कि वह खुद भी एक सेना के अधिकारी रहे चुके है इसलिए उन्हें सेना के कार्यों का बड़ी नजदीकी से पता है। मोदी सरकार ने लोकतंत्र को खतरे में डाल दिया है, इसलिये सभी को अपने मत का प्रयोग करते हुए कांग्रेस को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाने के लिए आगे आना होगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: 13 से 19 अक्तूबर तक भव्य आयोजन, 332 देवता होंगे शामिल

  Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ  13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…

2 hours ago

हमीरपुर में नहीं जलेंगे दशहरे के पुतले, लोगों ने सरकार से की आयोजन की मांग

No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…

3 hours ago

Himachal: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर को हमीरपुर में

Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…

3 hours ago

रतन टाटा के बाद नोएल टाटा को मिली टाटा ट्रस्ट की कमान

  Ratan Tata successor Noel Tata:  नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…

3 hours ago

Himachal: एग्रीकल्चर सर्टिफिकेट के लिए 20 हजार मांगे, पटवारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

  Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…

3 hours ago

आरएस बाली ने ब्रजेश्वरी मंदिर में परिवार सहित की पूजा-अर्चना, पूर्णाहुति डाली

RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…

3 hours ago