सुक्खू का मुख्यमंत्री औऱ सरकार पर हमला, कहा- हर मोर्चे पर फेल रही सरकार

कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जयराम सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। प्रदेश की जनता इस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। सुक्खू मंडी जिले के बल्ह में आयोजित युवा पंचायत प्रतिनिधि सम्मान समारोह में बोल रहे थे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद से हटने के बाद सुक्खू का सीएम के गृह जिले में यह पहला कार्यक्रम था।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिर्फ अपने विधानसभा क्षेत्र सिराज तक सीमित होकर रह गए हैं। सिराज के अलावा कहीं विकास नहीं हो रहा। ऐसा लगता है जयराम ठाकुर पूरे प्रदेश नहीं, सिर्फ सिराज के ही मुख्यमंत्री हैं। मंडी जिले में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाना जयराम ठाकुर का ड्रीम प्रोजेक्ट है। जिसे वह अभी तक धरातल पर नहीं ला पाए। सीएम बनने के बाद उन्होंने यह घोषणा की थी। उनके सीएम बनने के बाद पूरे प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं।

सुक्खू ने कहा कि मंडी जिले का विकास कांग्रेस की देन है। मंडी को आईआईटी, नेरचौक मेडिकल कॉलेज कांग्रेस ने ही दिया है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने सिर्फ महंगाई के मुंह में झोंकने का काम किया है। जनता त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही है और सरकार महंगाई को काबू करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही। महंगाई सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है। पेट्रो पदार्थों की कीमतें रोजाना बढ़ रही हैं। रसोई गैस की कीमतों में आए दिन इजाफा हो रहा है। सरकार का ध्यान महंगाई पर काबू पाने की तरफ बिल्कुल नहीं है।

सुक्खू ने युवा कार्यकर्ताओं और पंचायत प्रतिनिधियों से अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। प्रदेश की राजनीति में आने वाले समय में बड़ा बदलाव होने वाला है। युवाओं को सत्ता में बड़ी भागीदारी मिलेगी। युकां कार्यकर्ता सरकार की नाकामियों को घर-घर तक पहुंचाएं। देश का अन्नदाता किसान सड़कों पर रो रहा है। केंद्र सरकार को उस पर जरा भी तरस नहीं आ रहा। किसानों के साथ हो रही ज्यादतियों से राज्य के हर किसान को अवगत करवाया जाए। युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी के साथ जोड़ें।

2022 में हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। जनता भाजपा सरकार को नकार चुकी है। कांग्रेस प्रदेश भर में पंचायत सम्मेलन कर सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेगी। जयराम सरकार का सवा तीन साल का कार्यकाल नाकामियों भरा रहा है। यूटर्न सरकार कोरोना से निपटने में भी नाकाम रही। संक्रमितों को अस्पतालों में उचित उपचार नहीं मिला। अब महामारी दोबारा पांव पसार रही है।

Samachar First

Recent Posts

बाहर से आने वाले ऐशगाह न बनाएं हिमाचल को: राज्यपाल

Shimla: शिमला के संजौली मस्जिद विवाद के बाद हिमाचल प्रदेश में गरमाए सियासी माहौल…

2 hours ago

हिमाचल में चलेगा योगी मॉडल, हर भोजनालय पर पहचान पत्र लगाना अनिवार्य

Shimla:योगी माडल को हिमाचल अपनाने जा रहा है। यूपी की तर्ज पर हर भोजनालय,…

3 hours ago

आपसी रंजिश में चली गोलियां, एक गंभीर, भड़के ग्रामीणों ने किरतपुर-नेरचौक फोरलेन किया जाम

Bilaspur: उपमंडल श्री नयना देवी जी के बैहल में आपसी रंजिश के चलते हुए…

3 hours ago

ए. शैनामोल मंडी की नई मंडलायुक्त, संदीप कदम को शिमला की जिम्मेदारी

पांच आईएएस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश क्लिक करें और पढें पूरी सूची Shimla:…

7 hours ago

HP Board परीक्षाओं में 50% प्रश्न होंगे योग्यता आधारित, जानें नई व्यवस्था

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी…

8 hours ago

Mandi: पति को कुंए में डूबा देख पत्‍नी ने भी लगाई छलांग, दोनों की दर्दनाक मौत

मंडी के रखोह के कलोह गांव की घटना मृतक वार्ड पंच और पत्‍नी थी आशा…

9 hours ago