<p>कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सरकार में मंत्री रहे जीएस बाली ने कांग्रेस कैंडिडेट विशाल चंबियाल को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने जिला के समस्त समर्थकों का भी धन्यवाद किया है जिनकी मेहनत से कांगड़ा में कांग्रेस परिषद उपाध्यक्ष का चुनाव जीत पाई।</p>
<p>जीएस बाली ने कहा कि जिला परिषद उपाध्यक्ष चुनाव में जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन का नतीजा है। उनकी कड़ी मेहनत के बाद कांग्रेस कैंडिडेट जीत मिली है और वे भारी मतों से। किसी भी चुनावों में कार्यकर्ता अहम भूमिका निभाते हैं और उनकी बदौलत ही पार्टी आगे बढ़ती है। इन चुनावों में युवा कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों के लिए जीत की हुंकार भरी है।</p>
<p>ग़ौरतलब है कि कांगड़ा जिला परिषद उपाध्यक्ष के चुनावों में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। यहां कांग्रेस कैंडिडेट विशाल चंबियाल ने बीजेपी कैंडिडेट शेर सिंह को हाई मार्जन से बीट किया है। बीजेपी कैंडिडेट को जहां 20 वोट मिले तो वहीं कांग्रेस कैंडिडेट ने 35 वोट हासिल किए हैं। विशाल चंबियाल वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव भी हैं और इंदौरा के रहने वाले हैं।</p>
<p>बताते चलें कि जीएस बाली इन दिनों स्वास्थ्य कारणों के चलते दिल्ली में हैं। उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ है औऱ अब जल्द ही वे वापस अपने घर लौट सकते हैं।</p>
समाचार फर्स्ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…
सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…
Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…
Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…
Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…
Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…