Follow Us:

खुद को सर्वगुण संपन्न मानकर चली है केंद्र सरकार, उनकी हठ के चलते आज देश जूझ रहा है: GS बाली

डेस्क |

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री जीएस बाली ने केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। एक तस्वीर शेयर करते हुए जीएस बाली ने प्रधानमंत्री को नसीहत दी है कि यह समय अहंकार में रहने का नहीं है। प्रबुद्ध लोगों की सलाह आपातकाल में माननी चाहिये। जब मनमोहन सिंह जी ने समय पर कहा कि विदेशी वैक्सीनों को भी भारत मे इजाजत दे दीजिए। तो कांग्रेस पार्टी को विदेशों की दलाल कहा गया। आज स्पुतनिक और अन्य वैक्सीनों के भारत आने की खबरों को उपलब्धि के तौर पर गिनाया जा रहा है। हो सके तो उनके साथ विस्तार में चर्चा करनी चाहिए।

मनमोहन सरकार कई क्षेत्रों में FDI बढ़ाने की बात करती थी तो विरोध करते थे कि देश बेच देंगे। आज F D I को अपनी उपलब्धि के आंकड़ो में दिखाते हैं। अब लाइसेंस देने के इस काम को महीने का समय लिया पर किया वही। यह वक्त वाद विवाद और आरोप प्रत्यारोपण का नहीं है। पर दुख के साथ यह कहना और समझना भी पड़ रहा हस कि मोदी सरकार अहंकार से ग्रसित हैं और अपने आप को सर्वगुण संम्पन मानकर चली है।

एक्सपर्ट्स ओपिनियन का मजाक उड़ाया जाता है। चाहे वो वित्त क्षेत्र हो या अब यह स्थिति। इसी हठ के कारण आज देश जूझ रहा है। उम्मीद है इस सरकार को सद्बुद्धि आएगी।