पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित शिव कुमार की हालत गंभीर, फोर्टिस में भर्ती

<p>हिमाचल प्रदेश के कद्दावर राजनेता पंडित शिव कुमार की हालत नाजुक बनी हुई है। वह करीब दो सप्ताह से फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में उपचाराधीन हैं। 90 वर्षीय पंड़ित शिव कुमार हार्ट अटैक के साथ फोर्टिस कांगड़ा में आए थे जहां डॉक्टरों ने उनकी हार्ट डिजिज को मैनेज कर लिया था। लेकिन इसके साथ ही उन्हें फेफड़ों के संक्रमण ने जकड़ लिया। उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी। साथ ही संक्रमण से उनके शरीर के अन्य अंग भी प्रभावित हो गए हैं।</p>

<p>ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अखिल गौत्तम और मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉ. आनंद टोडवाल अपनी टीम के साथ उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। डॉक्टर्स ने बताया कि वर्तमान में न केवल वह हार्ट अटैक की चपेट में आए हैं, बल्कि उनके शरीर के बाकी अंगों ने भी काम करना बंद कर दिया है। अस्पताल में इलाज के दौरान उनके समस्त परिजन भी उनके साथ हैं।</p>

<p>उल्लेखनीय है कि पंड़ित शिव कुमार उपमन्यु प्रदेश के अग्रणी राजनेता रहे हैं। उन्होंने सरकार में बतौर कैबीनेट मंत्री कई विभागों में नेतृत्व किया है। उन्हें शिक्षा मंत्री के रूप में खासतौर से याद किया जाता है। चंबा जिला से ताल्लुक रखने वाले शिव कुमार भटियात विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं। उनके पिता पंडित जैवंत राम भी प्रदेश के अग्रणी राजनेता थे और प्रदेश विधानसभा का पहला अध्यक्ष बनने का गौरव उनके नाम है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

12 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

12 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

13 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

13 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

14 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

14 hours ago