Follow Us:

कुलदीप सिंह पठानिया बने चंबा के कार्यकारी अध्यक्ष

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कुलदीप सिंह पठानिया पूर्व विधायक (भटियात) को जिला कांग्रेस कमेटी चंबा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा है कि कुलदीप सिंह पठानिया की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागु मानी जाएगी।

कुलदीप सिंह पठानिया पूर्व में छात्र संगठन से लेकर ब्लॉक युवा कांग्रेस भटियात के अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी चंबा के उपाध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता, प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के सदस्य, प्रदेश कांग्रेस विधि एंव मानवाधिकार विभाग के अध्यक्ष पद पर कार्य कर चुके है।

कुलदीप सिंह पठानिया वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता हैं और भटियात विधानसभा क्षेत्र से 4 बार विधायक भी रह चुके है। कुलदीप सिंह पठानिया एक अच्छे प्रवक्ता भी है और उन्हें हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सन 1994-95 में वाद-विवाद में कुशल व्यक्तित्व के बेस्ट पुरस्कार से भी नवाजा गया है। कुलदीप सिंह पठज्ञनिया पेशे से किसान एंव अधिवक्ता है।