Follow Us:

राजीव गांधी की 30वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने दी श्रदांजलि, कांग्रेस ने मनाया सद्भावना दिवस

पी. चंद |

देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 30वीं पुण्यतिथि पर तमाम राजनीतिक दल, राजनेता राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कांग्रेस पार्टी और नेताओं की ओर से भी राजीव गांधी को याद किया गया। कांग्रेस ने इस दिन को सेवा और सद्भावना के रूप में मनाने का फैसला किया है। शिमला में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने छोटा शिमला के सदभावना चौक में स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा के सामने पूण्य पुष्प भेंट किए।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने युवा प्रधानमंत्री के रूप में अपनी पहचान बनाई। देश के विकास में राजीव गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है जिसको कभी भुलाया नही जा सकता है। लेकिन दुर्भाग्य से वह युवावस्था में ही आतंकवाद का शिकार हो गए। उनकी पुण्यतिथि को सद्भावना दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। राजीव गांधी ने देश को आईटी के क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए भी अहम भूमिका अदा की। वहीं, कांग्रेस के पूर्व मंत्री जीएस बाली ने श्रद्धाजंलि दी है।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से ब्लैक फंगस के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि एक ऐसा मामला आया है। यदि आगे मामले आते है तो उससे निबटने के लिए प्रदेश पूरी तरह तैयार है।