पॉलिटिक्स

क्या 27 दिसंबर को फ़िर होगा जयराम सरकार का जश्न? ‘PM मोदी आएंगे हिमाचल’

हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार क्या आगामी 27 दिसंबर को जश्न मनाने जा रही है? ऐसा इसलिए क्योंकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने एक बयान दिया है जिसमें कहा गया कि जयराम सरकार के 4 साल पूरे होने पर 27 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी हिमाचल आ सकते हैं। हालांकि जश्न की बात तो नहीं कही गई, लेकिन हर साल जब सरकार और भाजपा 27 दिसंबर को जश्न मनाते हैं तो ये कहना ग़लत नहीं होगा कि सरकार 27 दिसंबर को जश्न मनाने जा रही है। अगर ऐसा ही है तो जश्न के मुख्यतिथि प्रधानमंत्री मोदी होंगे।

कहीं उपचुनाव में हार के बाद भाजपा संगठन और सरकार 2022 के चुनावों के लिहाज़ से मोदी फैक्टर पर जोर देकर चुनाव जीतने की फ़िराक में तो नहीं। अगर ऐसा है तो आगामी दिनों में प्रधानमंत्री के दौरे पर ये साफ़ हो जाएगा कि भाजपा की प्रदेश में क्या स्थिति रहने वाली है।

वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने हार की जिम्मेदारी भी अपने ऊपर ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते हार की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेते हैं। यानी कि वे पार्टी के अध्यक्ष तो जिम्मेदारी लेकर फॉरमेलिटी पूरी की जा रही है। लेकिन हार के असल कारण क्या रहे उसपर ग़ौर नहीं किया जा रहा है कि आख़िर जनता ने क्यों भाजपा को वोट नहीं दिया?

Samachar First

Recent Posts

अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर

शिमला/कोटखाई : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाले पांच साल भारत के…

2 hours ago

करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, टिकट के दावेदार रहे युवराज कांग्रेस में शामिल

करसोग (मंडी): भाजपा को करसोग विधानसभा क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है। बीते विधानसभा चुनाव…

2 hours ago

जिस फ़िल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो उस फ़िल्म का फ्लॉप होना तय : मुख्यमंत्री

करसोग (मंडी): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू ने वीरवार को मंडी जिला के करसोग में लोकसभा…

2 hours ago

आईपीएल मैच के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्लान तैयार: सीएमओ

धर्मशाला, 02 मई: धर्मशाला में पांच तथा नौ मई को प्रस्तावित आईपीएल टी-टवेंटी मैच के…

2 hours ago

फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के कार्यों का किया निरीक्षण

धर्मशाला 02 मई: जाइका- मिशन, हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण-द्वितीय) की प्रगति की…

2 hours ago

केलांग में किया ईवीएम वीवीपेट मशीनों का प्रथम  रेंडमाइजेशन

केलांग 2 मई: ज़िला लाहौल स्पीति में लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव को लेकर  (21)-लाहौल स्पीति विधानसभा…

2 hours ago