Follow Us:

‘4 साल में विकास नहीं हुआ तो अब क्या होगा, जनता समझती है भाजपा के खेल’

जसबीर |

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता दीपक शर्मा ने जयराम सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार बीते साढ़े 4 साल में प्रदेश में विकास करवाने में पूरी तरह से असफल सिद्ध हुई है। जयराम सरकार ने बजट में जो घोषणा की है वे जनता को मकड़ जाल में फंसाने के लिए की गई हैं। जो सरकार साढ़ें 4 सालों में किसी तरह का विकास नहीं करवा पाई वह 4 महीनों में किस तरह का विकास हिमाचल में करवाएगी यह समझ से परे है।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी द्वारा सरकार बनाने का दावा पेश किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की कथनी और करनी पर विश्वास नहीं करती है इसलिए आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी प्रदेश में जीत हासिल करेगी और सरकार बनाएगी।

5 राज्यों में हार पर बोले प्रवक्ता

पांच राज्यों में मिली हार को लेकर दीपक शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मुद्दे और परिस्थितियां भिन्न हैं। इन राज्यों के चुनावों का प्रदेश के चुनावों पर किसी भी तरह का प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने कांग्रेस पार्टी द्वारा सरकार बनाने का दावा किया है। प्रदेश की भाजपा सरकार साड 4 सालों में विकास नहीं करवा पाई है। अब 4 महीनों में कैसे विकास करवाएगी यह समझ से परे है।