Follow Us:

एक महीने में HRTC करेगा 300 ड्राइवरों की भर्ती, परिवहन मंत्री ने किया ऐलान

समाचार फर्स्ट |

कंडक्टर भर्ती (TMPA) के 1235 पदों पर रिजल्ट आउट होने के बाद जयराम सरकार में परिवहन मंत्री ने ऐलान किया है कि एक महीने के भीतर 300 ड्राइवरों की भर्ती की जाएगी। इन ड्राइवरों की भर्ती के बाद दूरदराज क्षेत्रों को पर्याप्त बस सेवाएं उपलब्ध होंगी। ये घोषणा गोविंद सिंह ठाकुर ने कुल्लू जिला के आउटर सिराज में की।

इसके अलावा मंत्री ने यहां HRTC के सब डिपो की सौग़ात दी। शुक्रवार को मंत्री ने इसका विधिवत रूप से उद्घाटन किया। जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि सब डिपो की स्थापना से समूचे सिराज क्षेत्र में बसों की कोई कमी नहीं रहेगी।