मंडी को मुख्यमंत्री मिला तो होने लगे काम, शिमला वालों से कुछ सीखना चाहिए: महेंद्र सिंह

<p>मंडी में जनशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री के तारीफों के पुल बांधे। मंत्री ने कहा कि मंडी का धरती पुत्र प्रदेश का मुख्यमंत्री बना तब जाकर यहां नगर निगम मिला। आज मंडी को बड़ी झंडी मिली है इसे संभाले रखना होगा। यह कुर्सी महालक्ष्मी की तरह होती है जिसे संभालना मुश्किल होता है। इसके लिए मंडी जिले के लोगों को एकजुट होना होगा। &nbsp;</p>

<p>बिना नाम लिए वीरभद्र सिंह की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि शिमला वालों से सीखना होगा वह कहते थे कि हमें केवल एक ही बड़ी झंडी काफी है। उसके लिए हम एक साथ है बाकी भले ही सारी झंडियां मंडी कांगड़ा वालों को बांट दो। महेंद्र सिंह ने कहा कि मंडी में हवाई अड्डा भी बनेगा, शिवधाम भी बनेगा, बड़े बड़े काम होंगे और यह सब तभी हो रहा है जब पहली बार मंडी को मुख्यमंत्री मिला है। कुछ लोग जल्दबाजी में न रहें उचित समय आएगा।</p>

<p>महेंद्र सिंह ने कहा कि मंडी जिला प्रदेश के केंद्र में पड़ता है। यहां का मुख्यमंत्री बना तो सब काम होने लगे, आज रेलवे का भी जिक्र होने लगा है और हवाई अड्डे का भी। करोड़ों के प्रोजेक्ट यहां पर चले हुए हैं। जल शक्ति मंत्री ने जय राम ठाकुर को बेहतरीन मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में कोरोना भी आया मगर उसके बावजूद भी विकास के काम तेज गति से हुए हैं। अभी दो साल का कार्यकाल और है और इसमें ऐसे ऐसे काम होंगे जिससे लोगों को अपना मुख्यमंत्री बनाने का एहसास हो जाएगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

20 mins ago

शहीदों को नमन, शहीद स्मारक पर दी गई श्रद्धांजलि

  Mandi: भूतपूर्व सैनिक लीग मंडी द्वारा सोमवार को मंडी के शहीद स्मारक में 1965…

34 mins ago

आरक्षण पर कुठाराघात, केंद्र सरकार पर प्रेम कौशल का निशाना

  Hamirpur: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि दलित वर्ग…

42 mins ago

मंडी में हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, मांगों को लेकर गरजे

  Mandi: हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को हिमाचल प्रदेश…

47 mins ago

कांगड़ा बनेगा वल्चर सेफ जोन, गिद्धों के संरक्षण की पहल

Hamirpur: कांगड़ा जिले में गिद्धों के 506 नए घोंसले मिलने के बाद इसे वल्चर सेफ…

58 mins ago

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

  Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

4 hours ago