<p>देश को शुद्ध जलवायु देने वाले हिमालय क्षेत्र को बचाने के लिए रैन वाटर हार्वेस्टिंग की तर्ज पर स्नो हार्वेस्टिंग योजना पर माथापच्ची हो रही है। जलवायु परिवर्तन के चलते घटते जा रहे ग्लेशियर को बचाने के लिए स्नो हार्वेस्टिंग पर काम किया जा रहा है। पहाड़ी चोटियों पर बर्फ बिछी रहे और ये बर्फ खिसकने से हिमस्खलन के रूप में व्यर्थ न जाए, इस पर काम चल रहा है। इससे जमीन पर कम हो रहे पानी के स्तर को बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसी कड़ी में हिमाचल सरकार जलशक्ति अभियान को जनशक्ति अभियान बनाने जा रही है।</p>
<p>ये बात आईपीएच मंत्री महेंद्र ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत में दी। उन्होंने कहा कि इस मुहिम में कई नए प्रयोग किए जा रहे है। स्नो हार्वेस्टिंग इसमें अहम है। सिंचाई और जनस्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए कसरत शुरू कर दी है। हिमाचल की ऊपरी इलाकों में स्नो हार्वेस्टिंग पहले भी होती रही है जिसको स्थानीय लोग अपने स्तर पर करते रहे है। ऐसे बुजुर्गों से सम्पर्क साधा जा रहा है जिनसे राय लेकर हिमाचल में स्नो हार्वेस्टिंग पर काम किया जाएगा। दुनिया भर में ये अपनी तरह का पहला प्रयास होगा।</p>
<p> </p>
MANDI: जेल रोड में मस्जिद में कथित अवैध निर्माण मामले में मुस्लिम पक्ष को राहत…
Mock drill at DC office : सोमवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में जिला आपदा प्रबंधन…
Asha Worker: आशा वर्कर्स, जो लंबे समय से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं…
नेशनल हाईवे नंबर तीन का निर्माण कर रही सूर्य कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों…
Nahan: सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के माध्यमिक पाठशाला कैंट के छात्र दीक्षित वर्मा का राष्ट्रीय…
Mandi: प्रदेश की गंभीर वित्तीय स्थिति के बावजूद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू…