कांगड़ा की राजनीति, जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए दोनों ही पार्टियां कर रही दावा

<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज कांगड़ा प्रवास पर हैं। हाल ही में हुए चुनावों के बाद अब जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने की सियासत कांगड़ा में जोरो पर हैं। प्रदेश में सबसे बड़ा जिला कांगड़ा है और कांगड़ा जिला के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भाजपा अपना बनाने के लिए पूरा जोर लगा रही हैं।</p>

<p>मौजूदा वक़्त में भाजपा के पास पूरा बहुमत नहीं है और ना ही कांग्रेस के पास। ऐसे में आजाद जिला परिषदों की तरफ ही सारी उम्मीदें टिकी हुई हैं। सम्भावना ये भी लगाई जा रही है कि आज मुख्यमंत्री भाजपा के जिला परिषद और आजाद जिला परिषदों के साथ बैठक कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी अपनी पूरी ताकत लगा रही है ओर दावा कर रही है अध्यक्ष और उपाध्यक्ष उनका बनेगा। ऐसे में कांग्रेस के सभी विरिष्ठ नेता लगातार बैठके कर रहे हैं और आजाद जिला परिषदों को अपनी ओर लाने के प्रयास में जुटे हैं।</p>

<p>अब देखना यह होगा कि आजाद भाजपा या कांग्रेस किसका दामन पकड़ते हैं। फिलहाल सीएम का आज के दौरे का भी सिर्फ एक ही मकसद माना जा रहा है जिला परिषद अध्यक्ष औऱ उपाध्यक्ष का चयन। अब सबसे बड़ी बात यह भी है कि दोनों ही पार्टियों में अंदरूनी लड़ाई किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में क्रोस वोटिंग का भी खतरा है उसे कैसे बचाया जाए यह भी एक बड़ी चुनौति दोनों ही पार्टियों को है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

स्मृतियों का ‘एहसास’: प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती पर हरोली में विशेष कार्यक्रम, RS बाली ने भी अर्पित किए श्रद्धासुमन

  Haroli:  डिप्‍टी CM मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी, स्वर्गीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती के…

6 hours ago

1500 मीटर अंडर 17 दौड़ में तन्मय शर्मा और रितिका ने जीतीं स्वर्ण पदक

  Hamirpur: डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में डीएवी स्टेट लेवल टूर्नामेंट के तहत लड़के और…

6 hours ago

ढलियारा कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़ा, एक दिवसीय कैंप आयोजित

  Dehra: राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में स्वच्छता पखवाड़े के तहत एन.एस.एस. स्वयं सेवियों द्वारा महाविद्यालय…

7 hours ago

चंडीगढ़ के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया चेकअप, 1000 से अधिक लोग पहुंचे

  Hamirpur: सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा टौणी देवी के सिविल अस्पताल में निशुल्क मेगा मेडिकल…

7 hours ago

व्यवसायिक शिक्षकों का अल्टीमेटम, एमओयू से कंपनियों को बाहर करें

  Shimla:  प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सरकार को…

7 hours ago

शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील, लॉ एंड ऑर्डर तोड़ने की इजाज़त नहीं: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

  शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर उत्पन्न…

7 hours ago