Follow Us:

राज्यपाल, CM और GS बाली ने पूर्व मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया

पी. चंद |

प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर औऱ पूर्व मंत्री जीएस बाली ने पूर्व मंत्री रिखी राम कौंडल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। कौंडल का मंगलवार सुबह हृदय गति रूकने से निधन हो गया। उन्होंने पांच बार बिलासपुर ज़िला के झण्डुता विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वह 1998-2003 तक सहकारिता राज्य मन्त्री रहे जबकि 1990-1992 और 2007-2012 में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष रहे।

 राज्यपाल ने कहा कि रिखी राम कौंडल एक ईमानदार राजनीतिज्ञ थे और प्रदेश के लिए दिए गए उनके योगदान को याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपने शोक संदेश में कहा कि रिखी राम कौंडल के आकस्मिक निधन से उन्हें बहुत दुःख पहुंचा है। उन्होंने कहा कि श्री कौंडल एक अनुभवी एवं कुशल राजनेता थे जिन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ प्रदेश के विकास में महत्वूपर्ण योगदान दिया।

वहीं, जीएस बाली ने अपने फेसबुक पेज पर उनकी मौत पर दुख़ व्यक्त किया। जीएस बाली  शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।