UP की युवती के साथ हुई बर्बरता पर प्रदेश महिला कांग्रेस ने जताया रोष, की कार्रवाई की मांग

<p>उत्तर प्रदेश में एक युवती के साथ हुई बर्बरता पर हिमाचल महिला कांग्रेस ने रोष प्रकट किया है। अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि योगी सरकार को सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा के शासन में महिलाओं के साथ ऐसे घोर अपराध से आज पूरा देश शर्मसार हो गया है। ऐसी बर्बरता से देश ही नहीं पूरा समाज शर्मसार हुआ है।</p>

<p>उन्होंने अपराधियों को कठोर से कठोर सजा देने की मांग करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में जंगल राज के चलते हर रोज महिलाओं पर अत्याचार हो रहें है, जो देश की कानून व्यवस्था की पूरी पोल खोलता है। देश में जिस भी बेटियों के साथ इस तरह की घटना घट रही हैं उनके साथ न्याय होना चाहिए और दोषियों को कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए। भाजपा सरकार के राज में हर रोज देश और प्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहे हैं।</p>

<p>जैनब चंदेल ने कहा दरिंदों ने जिस तरह इस बेटी को यातनाएं दीं वो मानवता को शर्मसार करने वाली और क्रूरता की पराकाष्ठा है। आधी रात को बिना परिवार की सहमति के पीड़िता का दाह-संस्कार करना और भी निंदनीय और अमानवीय हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सिर्फ जुमला बनकर रह गया है। बेटी सिर्फ बेटी होती है चाहे वो किसी की भी क्यों न हो। हम हाथरस की इस बेटी को न्याय दिलाने के साथ-साथ देश की उन सभी बेटियों के लिए न्याय की मांग करते है जो न्याय की उम्मीद लेकर जिन्दगी की जंग हार गई और उनका परिवार आज भी न्याय मिलने का इंतजार कर रहे हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

2 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

2 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

2 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

2 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

16 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

16 hours ago