MC चुनाव: भाजपा ने लोक कल्याण संकल्प पत्र तो कांग्रेस ने जारी किया वचनबद्धता पत्र

प्रदेश के ऐतिहासिक शहर मंडी नगर के पहले नगर निगम के चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने घोषणा पत्र जारी कर दिए हैं। भाजपा का घोषणा पत्र लोक कल्याण संकल्प पत्र है जिसे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से जारी किया गया। कांग्रेस ने वचनबद्धता पत्र के माध्यम से नारा दिया है कि सपने नहीं दिखाएंगे -हकीकत में बदलाव लाएंगे। वहीं भाजपा है तो भरोसा है की टैग लाइन के साथ जारी भाजपा के घोषणा पत्र में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया गया है।

दोनों ही दलों की ओर से मंडी शहर में अब तक हुए विकास कार्यों का श्रेय लेने की कोशिश की गई है। जिसमें भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान मंडी में हुए विकास कार्यों को अपने खोते में डालने की भरपूर कोशिश दोनों ही दलों द्वारा की गई है। भाजपा ने अपने घोषणापत्र में 82 करोड़ की लागत से बनी ऊहल नदी से मंडी शहर पेयजल संवर्धन योजना के लोकार्पण करने की बात कही है। वहीं पर कांग्रेस ने इस परियोजना की मंजूरी से लेकर इसके लिए बजट के प्रावधान का दावा करते हुए भाजपा के दावे को झूठलाया है। ऐसे ही कई और भी मुद्दे हैं जिसपर भाजपा और कांग्रेस की आपसी जंग जारी है।

भ्रष्टाचार से मुख्यमंत्री का समझौता

वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है और मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार से समझौता कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लॉकडाउन के दौरान मास्क और सेनेटाईजर की खरीद में स्वास्थ्य विभाग में घोटाला हुआ है तो जलशक्ति विभाग में पाइपों की खरीद का घोटाला हुआ है।  उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य परिवहन प्राधिकरण के तहत जीएस फोर कार की रजिस्ट्रेशन शिमला में हुई है। जबकि अदालत ने इस पर रोक लगा रखी है।

पार्किंग और टैक्स के मुद्दे एक समान

दोनों ही दलों के घोषणा पत्र में मंडी शहर की बुनियादी समस्याएं एक समान ही हैं। जिसमें पार्किंग की व्यवस्था, टैक्स माफी के अलावा पर्यटन विकास , स्वच्छता और खेलकूद जैसे मुददे समान होने के बावजूद कांग्रेस ने अपनी सीमाओं को देखते हुए अपने वचनबद्धता पत्र को छोटा और बुनियादी समस्याओं पर केंद्रित किया है। इसके विपरीत भाजपा का लोक कल्याण संकल्प पत्र विकास, आधार शिलाओं और सरकार की उपलब्धियों से भरा पड़ा है।

Samachar First

Recent Posts

शिमला में निकाला सद्भावना मार्च, शांति बनाए रखने की ली शपथ

Shimla: हिमाचल प्रदेश मस्जिद विवाद से धार्मिक सौहार्द पर उभरे जख्‍मों पर मरहम लगाने…

3 hours ago

बहुउद्देशीय खेल परिसर में युवाओं के लिए नए अवसर, खेलों के विकास की ओर एक कदम

65करोड़ रूपये से खरीड़ी मैदान में बन रहा परिसर आधुनिक तरीके से स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स का…

4 hours ago

गलोड़ और कांगू में मस्जिदों के निर्माण पर उठे सवाल, प्रदर्शन कर मांगी जांच

Hamirpur: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र के…

4 hours ago

10आईपीएस समेत 152 पुलिस वालों को डीजीपी डिस्क अवार्ड

शिमला | हिमाचल प्रदेश के 10 आईपीएस अधिकारियों समेत 152 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को 2023…

5 hours ago

दारु पीने के दोस्‍त पर पेट्रोल फेंककर लगा दी आग, जानें फ‍िर क्‍या हुआ

Kullu: कुल्लू के माशना गांव में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त पर पेट्रोल फेंककर आग…

6 hours ago

बड़ोग टनल में पौने दो घंटे फंसी ट्रेन, यात्रियों को हुई भारी परेशानी

Solan:  विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर बड़ोग टनल में इंजन हांफ जाने से…

6 hours ago