पालमपुर निगम कांग्रेस के ख़ाते में, मेयर बनी पूनम बाली, डिप्टी मेयर होंगे अनीश नाग

<p>कांगड़ा के पालमपुर नगर निगम में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस ने अपने मेयर, डिप्टी मेयर बना दिए हैं। कांग्रेस की ओर से पूनम बाली को मेयर के लिए चुना गया जबकि अनीश नाग को डिप्टी मेयर बनाया गया है। सर्वसम्मति से दोनों का चुनाव किया गया है। इस दौरान कांग्रेस के विधायक आशीष बुटेल भी मौजूद रहे। याद रहे कि आज चारों नगर निगमों के पार्षदों को शपथ दिलाई जा रही है। इसी के साथ पालमपुर निगम में कांग्रेस ने अपनी सरकार पक्की कर दी है।</p>

<p>मंडी की बात की जाए तो वहां बीजेपी के दीपाली जसवाल औऱ वीरेंद्र भट्ट शर्मा मेयर औऱ डिप्टी मेयर के लिए फाइनल हो चुके हैं। धर्मशाला निगम में भाजपा को मेयर औऱ डिप्टी मेयर के लिए काफी कशमकश करने पड़ रही है। वहीं, सोलन में भी कांग्रेस ने जीत तो दर्ज कर ली है लेकिन बीजेपी या पूरा जोर लगा रही है कि निगम के मेयर, डिप्टी मेयर उनके बने।</p>

<p>इसी कड़ी में सोलन में आज शपथ ग्रहण भी नहीं हो पाया। बीजेपी के पार्षद शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे जबकि कांग्रेस के 9 पार्षद मौजूद रहे। इसी के चलते समारोह टाल दिया गया जो अब 16 अप्रैल को होगा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप भी लगाया कि प्रशास जानबूझ कर ऐसा कर रहा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

13 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

13 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

14 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

14 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

14 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

14 hours ago