अनिल शर्मा ने वीरभद्र सिंह से लिया बदला, धर्मशाला में बोले ऊर्जा मंत्री

जयराम सरकार में ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर निशाना साधा है। अनिल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति दयनीय है और मंडी में तो कांग्रेस ऑलआउट हो गई। आज वीरभद्र सिंह को अपने उस तंज का ख़ामियाजा भुगतना पड़ रहा है, जो उन्होंने मंडी में उनके पिता पर कसा था। मंत्री ने कहा कि 'एक बेटा होने के नाते मेरा फर्ज पिता का बदला लेना था और आज उसका बदला पूरा हो चुका है।'

मंत्री ने कहा कि आज भी मंडी के लोग उनके पिता पंडित सुखराम के साथ खड़े हैं। वीरभद्र सिंह द्वारा एक वरिष्ठ नेता का अपमान करना उन्हें भारी पड़ गया। यदि उनके पिता का यहां सम्मान होता तो मैं कांग्रेस कभी नहीं छोड़ता और न ही कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ता। कांग्रेस ने पिछले सालों में कोई काम नहीं करवाए और वीरभद्र ने बाकियों को काम करवाने में भी अड़चने डालीं। लेकिन अब बीजेपी का दौर है और एक युवा मुख्यमंत्री मंडी से हैं। कांग्रेस पिछले 5 सालों में अपनी छवि इतनी नहीं सुधार पाई, जितनी सत्ता में आते ही सरकार ने सुधारी है।

अनिल शर्मा ने कहा कि जो चुनावी दस्तावेज था, उसको सरकार ने अपना विजन डॉक्यूमेंट के रूप में लागू किया है और सरकार उसी के अनुसार कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार जन-समर्पित सरकार है और जो भी योजनाएं सरकार ने बनाई उसका लाभ प्रदेश के लोगों को जल्द मिलेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि नूरपुर हादसा प्रदेश के लोगों के लिए कभी न भूलने वाला दर्द दे गया है। प्रदेश में इस तरह की दुर्घटनाएं न हो इसके लिए सरकार पॉलिसी बना कर उसे कड़े रूप में लागू करेगी।

Samachar First

Recent Posts

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

48 mins ago

शिमला का चिट्टा किंगपिन महात्‍मा पुलिस शिकंजे में, संपत्ति होगी जब्त

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्‍करों का नेक्‍सस चला रहे किंगपिन…

1 hour ago

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

4 hours ago

बिजली के करंट के साथ अब बढ़ेगा पानी का बिल, ग्रामीण इलाकों पर असर

पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…

4 hours ago

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

5 hours ago

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

18 hours ago