Follow Us:

जिला तो नहीं, पालमपुर को मिल सकता है निगम का दर्जा

मृत्युंजय |

कांगड़ा के पालमपुर को जिला बनाने की चर्चा जोरों पर रह चुकी हैं। सूत्रों की मानें तो कई दफा इसपर बात भी हुई, लेकिन हर बार किन्ही कारणों के चलते पालमपुर को जिला बनाने की बात को साइड कर दिया जाता है। लेकिन, अब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पालमपुर को निगम को दर्जा देने पर सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दे दी है, जबकि केंद्र की ओर से फाइनल टच मिलना अभी बाकी है। मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ वरिष्ठ नेताओं के कहने पर सरकार ने इसे निगम का दर्जा देने का फैसला लिया है।

मंगलवार को जयराम सरकार में स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने जानकारी देते हुए कहा कि पालमपुर का अपना ऐतिहासिक महत्व है और सरकार शहर के महत्व को बनाये रखने के लिए कृतसंकल्प हैं। शहर में बढ़ते जनसंख्या के दवाब से शहर में सुविधाओं का अधिक सृजन की जरूरत है। उन्होंने केंद्र से पालमपुर को निगम का दर्जा देने का आश्वासन भी दिया।

हिमानी चामुंडा, भागसूनाग और त्रियुंड में बन सकता है रोपवे…

मंत्री ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनायें हैं और सरकार इसका सही रूप में दोहन कर स्वरोजगाार से जोड़ने के प्रयास कर रही है। पर्यटन विकास के लिए पालमपुर में उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया था, जिसमें आदि हिमानी चामुण्डा, भागसूनाथ और त्रियुण्ड के लिए रोपवे स्थापित करने पर विचार किया गया है। कांगड़ा संसदीय के चंबा में सीमेंट प्लांट और पालमपुर का रोपवे का निर्माण सरकार की प्राथमिकता है।