कांग्रेस पर गरजे मंत्री विपिन परमार, उनके कार्यकाल में हुआ माफियाओं का जन्म

<p>कांग्रेस लगातार जयराम सरकार पर खनन, वन, भू और नशा माफिया को संरक्षण देने के आरोप लगा रही है। कांग्रेस के इन्हीं आरोपों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। परमार ने कहा कि माफिया के आरोप लगाने वाले खुद ही माफिया के संरक्षक भी है और माफिया जन्मदाता भी वो ही हैं। कांग्रेस अपने गिरेबान में झांके और अपने कार्यकाल के 5 साल का लेखा झोखा जनता के सामने रखने के साथ ही खुद भी उसका अवलोकन करे।</p>

<p>ऊना विधायक सतपाल रायजादा द्वारा ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर धरना देने की चेतावनी को परमार ने मात्र स्टंट करार दिया है। परमार ने कहा कि रायजादा का स्वभाव और आदत ही ऐसी है। जो अच्छा हो रहा है उसकी उन्हें प्रशंसा करनी चाहिए क्योंकि मुख्यमंत्री जयराम ने क्षेत्रीय अस्पताल में बैड की क्षमता बढ़ाने की घोषणा की है जिसके बाद डाक्टरों की संख्या भी इस अस्पताल में बढ़ेगी। अगर फिर भी रायजादा को धरना देना है तो उन्हें कोई रोक नहीं सकता और यह धरना सिर्फ एक स्टंट हो सकता है।</p>

<p>परमार ने दावा किया कि निजी क्लीनिक चलाने वाले सरकारी डॉक्टरों की सूची उनके पास है और इस डॉक्टर अपनी कार्यशैली में बदलाव करें अन्यथा उनपर कड़ी कार्रवाई होगी।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

11 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

11 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

12 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

12 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

13 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

13 hours ago