Follow Us:

खिलाड़ियों को जयराम सरकार का तोहफा, मेडल विजेताओं की ईनाम राशि बढ़ी

पी. चंद |

जयराम सरकार ने प्रदेश में खिलाड़ियों को विशेष तोहफा दिया है। विधानसभा प्रश्नकाल में जानकारी के देते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि ओलिंपिक और राष्ट्र मंडल प्रतियोगिताओं में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों की ईनाम राशि बढ़ाई गई है और अब सरकार जल्द ही खिलाड़ियों को परिवहन सुविधा भी उपलब्ध करवाएगी। साथ ही उनके डाइट में बढ़ोतरी की गई है क्योंकि अक्सर खेलने जाते हैं तो उन्हें खाने की दिक्कतें सामने आती हैं।

इस संदर्भ में जयराम ठाकुर ने शिक्षा विभाग और खेल विभाग को आपसी तालमेल स्थापित कर समाधान करने की निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई दफा खिलाड़ियों की जीत की खुशी में घर लौटते वक्त बसों की छतों पर सफर करते हुए देखा गया। लेकिन, इसका हल निकाला जाएगा और बसों के अलावा खिलाड़ियों को अन्य व्यवस्था भी मुहैया करवाई जाएगी।

ये मिलेगी मेडल विजेताओं को राशि

स्वर्ण पदक जीतने वाले की राशि 1 करोड रूपए से बढ़ाकर 2 करोड रूपए, रजत पदक जीतने वाले की राशि 75 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ और कांस्य पदक विजेता की राशि को 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख किया है। राष्टमंडल खेलों में अब स्वर्ण पदक जीतने पर अब 20 लाख, रजत पदक जीतने पर 10 लाख और कांस्य पदक जीते पर 6 लाख रूपए देने की घोषणा की है।

2 साल में बनेगा सिंथेटिक ट्रैक

विधायक नरेंद्र बारग्टा के सवाल पर उत्तर देते हुए खेल मंत्री ने कहा कि जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के सरस्वती नगर में 2 साल के भीतर सिन्थेटिक टेक बनकर तैयार होगा। इसके लिए 1 करोड की राशि उपलब्ध करवा दी गई है, जबकि 7 करोड रूपए केंद्र सरकार से मांगे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने 57 बहुउदेश्यीय आउटडोर और 3200 छोटे खेल निर्माण किया है। पंजीकृत खेल क्लबों को खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने के लिए अधिकतम अनुदान 50 हजार तथा न्यूनतम 20 हजार अनुदान दिए जाने का प्रावधान है।