सरकार ने माननीयों के टूअर भत्ते ढाई लाख से किये 4 लाख, सदन में बिल पास

हिमाचल प्रदेश सरकार 50 हज़ार से ज़्यादा के कर्जे में डूबी हुई है। बावजूद इसके सरकार ने माननीयों के टूअर भत्ते अढ़ाई लाख से 4 लाख तक बढ़ा दिए। इसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही एक जुट दिखे। उल्टा माकपा को छोड़कर सभी सदस्यों ने इसका समर्थन किया। इतना ही नहीं कांग्रेस के सुक्खू, हर्षबर्धन , राम लाल ठाकुर ने इसको कम बताया और इससे अधिक सुविधाओं की मांग कर डाली।

सरकार विधानसभा सदस्यों के भत्ते और पेंशन संसोधन विधेयक 2019, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष वेतन (संसोधन) विधेयक 2019 और मंत्रियों के वेतन और भत्ता संसोधन विधेयक सदन में लाई है। तीनों ही विधेयक विधानसभा के माननीयों से जुड़े हैं और सरकार ने फ़िर से माननीयों के वेतन भत्ते को बढ़ा दिया।

माकपा नेता ठियोग के विधायक राकेश सिंघा ने माननीयों के पेंशन भत्तों के बिल का विरोध किया औरर कहा कि सरकार जब कर्जे में डूबी है, ऐसे में इन बिलों को वापस ले लिया जाए। राकेश सिंघा ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों प्रदेश की आर्थिक स्थिति का रोना रोते रहते है। लेकिन जब वेतन भत्तों की बात आती है तो दोनों ही एकजुट हो जाते हैं। इसी बीच वेतन भत्ता बिल को पास करना उचित नहीं।

इस पर कांग्रेस के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बिल का नाम बड़ा और दर्शन छोटे है। पहले भी जो ढाई लाख सदस्यों को टूअर के लिए मिलता था उसमें भी 90 फ़ीसदी सदस्यों ने उपयोग ने किया है। सुक्खू ने विधायकों का समर्थन किया और कहा कि विधायकों को सुविधाएं मिलनी चाहिए। पंजाब का उदाहरण देते हुए सुक्खू ने हिमाचल में भी सदस्यों के लिए ज़्यादा सुविधाएं देने की मांग उठाई।

सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इसका समर्थन करती है। सुक्खू ने अगली बार सदस्यों के लिए गाड़ी की भी मांग कर डाली। कांग्रेस के हर्षबर्धन ने भी इसका समर्थन किया और कहा कि मीडिया इसको बढ़ाचढ़ा कर लिख रही है। ये भत्ते ओर अधिक बढ़ने चाहिए। राम लाल ठाकुर ने तो अपने लिए मुख्य सचिव के जितनी वेतन की मांग कर डाली।

उधर विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल ने भी सदस्यों की बातों का समर्थन किया और कहा कि सदस्यों के लिए स्थाई नीति बनाई जाए। दिल्ली विधानसभा तो 3 लाख से ज्यादा वेतन विधायकों को दे रही है। ये तो बहुत छोटा विषय है। इसके बाद सिंघा को छोड़कर सर्वसम्मति से तीनों बिलों को पास कर दिया गया।

Samachar First

Recent Posts

भारत में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए केंद्रीय कानून जरूरी: शांता कुमार

Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…

5 hours ago

Himachal: सीएम सुक्खू ने ईवीएम पर उठाए सवाल, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग

Ballot paper elections in India: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश…

6 hours ago

Sirmour News : तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से 26 वर्षीय युवती की मौत

Tragic Road Accident in Sirmour; सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की तहसील में आंज भोज…

6 hours ago

Baba Siddique murder: बाबा सिद्दीकी सुपुर्द-ए-खाक, लॉरेंस गैंग की सलमान खान को भी नहीं छोड़ेंगे की धमकी

Mumbai: अजित पवार गुट के NCP नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात…

6 hours ago

Himachal: रथयात्रा के साथ कुल्लू दशहरा उत्सव की भव्य शुरुआत

Kullu Dussehra Begins: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को कुल्लू के रथ मैदान में…

7 hours ago

Himachal: भगवान रघुनाथ की भव्य शोभायात्रा के साथ आज शुरू होगा दशहरा

International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…

15 hours ago