Follow Us:

मॉनसून सत्र: अनिल शर्मा की बदली सीट, विपिन परमार को मिली किशन कपूर की कुर्सी

पी. चंद |

हिमाचल विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू हो गया है। दो बजे शुरू हुए सत्र के पहले दिन सदन में कई चीजें बदली-बदली नज़र आईं। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर आज पहली बार 10 मंत्रियों के साथ सेशन में है। पहले दिन कृषि मंत्री राम लाल मार्कडेय स्पीति में फंसे होने के कारण सदन में नहीं पहुंच पाए।

अनिल शर्मा के मंत्रिमंडल में न होने की वजह से उन्हें आज भाजपा के खेमे में ही सुखराम चौधरी की सीट दी गई है। उनकी सीट अब पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर को दे दी गई। कंवर अब पहली पंक्ति पर आ गए है। उधर किशन कपूर के लोकसभा में चले जाने के बाद खाली हुई पहली लाइन की सीट स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार को दी गई है। आज वीरेन्द्र कंवर और विपिन परमार सदन की पहली रोअ् में नज़र आए।